बारिश के चलते न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरा वनडे हुआ रद्द, कीवी टीम ने जीती वनडे सीरीज

Kiran Yadav
Published On:
Third ODI between New Zealand and India canceled due to rain, Kiwi team won ODI series

बारिश के चलते न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरा वनडे हुआ रद्द, कीवी टीम ने जीती वनडे सीरीज : न्यूजीलैंड और भारत के बीच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज (NZ vs IND) का फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 47.3 ओवर में 219 रन पर ऑल आउट हो गई, जवाब में कीवी टीम ने 18 ओवर में 104/1 का स्कोर बना लिया।

इसके बाद बारिश हुई और फिर दोबारा खेलना संभव नहीं हो सका। इस तरह न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-0 से जीत ली। न्यूजीलैंड के टॉम लैथम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान केन विल्लियम्सन ने जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. शिखर धवन और शुभमन गिल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। टीम को पहला झटका नौवें ओवर में लगा और गिल 13 रन बनाकर एडम मिल्ने का शिकार बने.

शिखर धवन भी 13वें ओवर में 28 रन बनाकर आउट हो गए। ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव ने निराश किया और दोनों बल्लेबाजों ने क्रमशः 10 और 6 रन बनाए।

श्रेयस अय्यर ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और टीम के लिए मुश्किल समय में 59 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 49 रन बनाए। दीपक हुड्डा कुछ खास नहीं कर सके और महज 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वाशिंगटन सुंदर ने लगातार गिरते विकेटों के बीच निचले क्रम में जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की और अर्धशतक जमाया.

ये भी पढ़े : मार्नस लैबुशेन की शानदार बल्लेबाज़ी से पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकट के नुकसान पर 293 रन

उन्होंने 64 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए और आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए. न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने और डेरिल मिशेल ने तीन-तीन विकेट लिए।

220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन और डेवोन कॉनवे ने शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी की लेकिन बाद में उन्होंने तेज गति से रन बनाए। टीम के लिए पावरप्ले में बिना नुकसान के 59 रन जोड़े।

एलन अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद 57 रन पर आउट हो गए और न्यूजीलैंड को 17वें ओवर में 97 रन पर पहला झटका लगा। यहां से अभी एक ओवर और खेला जा सकता था, तभी बारिश ने दस्तक दे दी. जब खेल रोका गया तो कॉनवे 38 और केन विलियमसन बिना खाता खोले नाबाद थे। भारत के लिए उमरान मलिक ने इकलौता विकेट लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...