ACC Emerging Asia Cup 2023 की विजेता बना पाकिस्तान, भारतीय टीम को मिली 128 रनों से करारी हार

Pranjal Srivastava
Published On:
ACC Emerging Asia Cup 2023

 ACC Emerging Asia Cup 2023 में अबतक भारतीय टीम ने एक से बढ़कर एक टीमों के धूल चटा दी और कड़ी मेहनत और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर फाइनल में पहुंचे। बीते दिन पाकिस्तान और भारत के बीच इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम को पाकिस्तान-A के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस टूर्नामेंट में अबतक अजेय रही भारतीय टीम को पाकिस्तान- A ने फाइनल मुकाबले में 128 रनों से मात देकर चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है। ऐसे में इस खबर को सुनकर भारतीय फैंस काफी निराश हुए हैं और खिलाड़ियों के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी

Pakistan-A ने भारत को दी 128 रनों से मात

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में भले ही भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अबतक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से ही सभी को प्रभावित किया हो, लेकिन फाइनल मैच के दौरान ना तो भारतीय टीम के गेंदबाजों ने कोई कमाल दिखाया और ना ही बल्लेबाजों का बल्ला चल सका। जहां पहले गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए, तो वहीं जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने फ्री में ही अपने विकेट लुटा दिए, लिहाजा, पाकिस्तान ए ने भारतीय टीम को इस आर या पार मुकाबले में 128 रनों से हराकर चैंपियन बनने का सपना चूर-चूर कर दिया।

ये भी पढ़ें: सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी

मैच का हाल

दरअसल, इस मैच में पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और ये फैसला उनके हक में साबित हुआ, क्योंकि पाकिस्तानी बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बदौलत पाकिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 352 रन बना लिए। इस दौरान Taiyyab Tahir ने शानदार 108 रनों की पारी खेली।

वहीं इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका तो 9वें ओवर में लगा, लेकिन इसके बाद तो विकेटों की लाइन ही लग गई और एक के बाद एक सभी बल्लेबाज पस्त हो गए। ऐसे में 352 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज 224 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस दौरान भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन Abhishek Sharma ने बनाए। उन्होंने इस मैच में 61 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद भी अपनी टीम को जीत ना दिला सके।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...