चार बल्लेबाज़ों की शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 500 के आंकड़े को किया पार

Kiran Yadav
Published On:
England crossed the 500 mark thanks to the century innings of four batsmen.

चार बल्लेबाज़ों की शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 500 के आंकड़े को किया पार : रावलपिंडी में खेले गए पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैचों में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया।

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने चार विकेट खोकर 506 का स्कोर बना लिया था और टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

हैरी ब्रूक 101 और बेन स्टोक्स 34 रन बनाकर क्रीज़ पर खड़े हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने धाकड़ प्रदर्शन किया और पहले दिन ही चार शतक जड़ दिए, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और उनका यह फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ। जैक क्रॉली और बेन डकेट की ओपनिंग जोड़े ने शानदार खेल दिखाया।

दोनों ने पहले अपने अर्धशतक पूरे किये और लंच तक पाकिस्तानी गेंदबाजों को विकेट लेने का कोई मौका नहीं दिया। लंच तक टीम ने 27 ओवर में बिना किसी नुकसान के 174 रन बना लिए थे।

ये भी पढ़े : पीठ दर्द के चलते बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ तस्कीन अहमद पहले वनडे से बाहर

लंच के बाद क्रॉली ने अपना शतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दो सौ से अधिक की साझेदारी देखने को मिली। डकेट भी अपना पहला टेस्ट शतक जमाने में सफल रहे। टीम को पहला झटका 233 के स्कोर पर लगा और डकेट 107 रन बनाकर आउट हो गए।

क्रॉली भी 122 रन बनाकर 233 के स्कोर पर आउट हुए। जो रुट खास कमाल नहीं दिखा पाए और 21 रन बनाकर चलते बने। चाय तक इंग्लैंड ने 57 ओवर में 332/3 का स्कोर बना लिया था।

आखिरी सेशन में ओली पोप और हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाए । पोप शतक जड़ने में सफल रहे और उन्होंने ब्रूक के साथ मिलकर 176 रनों की साझेदारी की । पोप की पारी 108 रनों पर समाप्त हुई। ब्रूक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 80 गेंद में अपना शतक पूरा किया।

इस तरह पारी में इंग्लैंड की तरफ से चार इंडिविजुअल शतक देखने को मिला और टीम ने पहले दिन ही पांच सौ रनों के आंकड़े को भी प्राप्त किया। गेंदबाज़ी में पाकिस्तान के लिए ज़ाहिद महमूद ने दो विकेट लिए , जबकि हरिस रउफ और मोहम्मद अली को एक – एक विकट मिला।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...