पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वेंकटेश प्रसाद का नाम सेलेक्टर की रेस में सबसे आगे-रिपोर्ट

Kiran Yadav
Published On:
Former fast bowler Venkatesh Prasad's name frontrunner in selector's race - report

पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वेंकटेश प्रसाद का नाम सेलेक्टर की रेस में सबसे आगे-रिपोर्ट : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद नए सेलेक्टर बनने की होड़ में सबसे आगे हैं। सिलेक्टर पद के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबरों के अनुसार वेंकटेश प्रसाद का अनुभव उनकी दावेदारी को ओर भी ज़्यादा मजबूत बनाता है। इससे पहले पूर्व चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा द्वारा फिरसे सिलेक्टर पद के लिए आवदेन भेजने की खबर भी सामने आई थी।

वेंकटेश प्रसाद की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 1996-2001 के बीच अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। इस दौरान उन्होंने क्रमश : 33 टेस्ट मैच ,161 वनडे मैच खेले , जिसमे उनके नाम 292 इंटरनेशनल विकेट है।

इसके अलावा वह 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 2008-09 में आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने पंजाब किंग्स, कर्नाटक और उत्तरप्रदेश के लिए बतौर गेंदबाजी कोच काम किया।

ये भी पढ़े : Vijay Hazare Trophy Final: चिराग जानी ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में ली हैट्रिक

बतौर सेलेक्टर भी वेंकटेश प्रसाद के पास है अनुभव

बतौर सेलेक्टर भी वेंकटेश प्रसाद के पास अनुभव है। वह 2016-18 के बीच भारतीय अंडर-19 क्रिकेट के लिए बतौर सेलेक्टर काम कर चुके हैं। उनके द्वारा चुनी गई अंडर-19 टीम ने 2016 अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में जगह बनाई और 2018 में अंडर-19 विश्वकप का ख़िताब अपने नाम किया था।

उनके अलावा डी वासु और कंवलजीत सिंह ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है, लेकिन कंवलजीत सिंह की उम्र 64 साल है, जबकि सिलेक्टर पद की योग्यता को 60 साल रखा गया है। वेस्ट जोन से सलील अंकोला, नयन मोंगिया और समीर दिघे का नाम भी रेस में है। ईस्ट जोन से सुब्रतो बैनर्जी और शिव सुंदर दास का नाम आगे है। नार्थ जोन से निखिल चोपड़ा का नाम सामने आ रहा है।

इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा गया था कि चेतन शर्मा और हरविंदर सिंह ने दोबारा इस पद के लिए अप्लाई किया है। हालांकि, उनके चुने जाने की संभावना न के बराबर है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...