ENG VS PAK Day 4:इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने रखा 343 रनो का लक्ष्य

Kiran Yadav
Published On:
ENG VS PAK Day 4: England set a target of 343 runs in front of Pakistan

ENG VS PAK Day 4 : इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने रखा 343 रनो का लक्ष्य : रावलपिंडी में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहे पहले टेस्ट अब रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका हैं। इसके पीछे बड़ी वजह है की दूसरी पारी में इंग्लैंड की पारी को जल्दी घोषित करना। इंग्लैंड की पहली पारी के 657 के जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 579 रन बनाये और 78 रनों से पीछे रहे।

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 264/7 के स्कोर पर घोषित की और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 343 रनों का लक्ष्य रखा। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान का स्कोर 20 ओवर में दो विकेट के नुक्सान पर 80 रन हैं। पाकिस्तान को आखिरी दिन 90 ओवर में जीत के लिए 263 रनों की जरूरत हैं।

तीसरे दिन पाकिस्तान ने सात विकट के नुकसान पर 499 से आगे खेलते हुए लंच से पहले 579 पर सिमट गई। आगा सलमान ने 53 रनों की पारी खेली, जबकि विल जैक्स ने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट लिए। लंच तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 46 के स्कोर तक पहुंचने में दो विकेट गंवा दिए थे।

ये भी पढ़े : मेहंदी हसन की बहादुरी से बांग्लादेश ने भारत को एक विकट से हराया

लंच और चायकाल के बीच इंग्लैंड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 28.5 ओवर में 218 रन बनाए । हैरी ब्रूक ने 65 गेंदों में 87, जो रूट ने 69 गेंदों में 73 और जैक क्रॉली ने 48 गेंदों में 50 रन बनाए। गेंदबाज़ी में पाकिस्तान के लिए नसीम शाह, मोहम्मद अली और जाहिद महमूद ने दो-दो विकेट लिए।

343 रनों के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान को शुरुआती दो झटके लगे. अब्दुल्ला शफीक 6 और बाबर आजम केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि अजहर अली बिना खाता खोले रिटायर्ड हर्ट हो गए। दिन का खेल खत्म होने तक इमाम-उल-हक 43 और सऊद शकील 24 रन बनाकर नाबाद रहे ।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...