इंजरी नहीं बल्कि इस कारण के चलते वनडे टीम से बाहर हुए ऋषभ पंत

Kiran Yadav
Published On:
Rishabh Pant out of ODI team not due to injury but due to this reason

इंजरी नहीं बल्कि इस कारण के चलते वनडे टीम से बाहर हुए ऋषभ पंत : बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से ऋषभ पंत को बाहर किए जाने को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

खबरों के अनुसार इंजरी के चलते पंत को टीम से बाहर नहीं किया गया बल्कि इसका कारण कुछ और है। दरअसल पंत ने खुद को वनडे टीम से बाहर करने की मांग की थी।

दरअसल पहले वनडे मैच से पहले खबर सामने आई कि ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई ने ट्वीट करके जानकारी दी कि पंत को टीम से रिलीज कर दिया गया है।

बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर कहा कि मेडिकल टीम की सलाह के बाद ऋषभ पंत को वनडे टीम से रिलीज कर दिया गया है। वो टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले टीम को ज्वॉइन करेंगे। उनके लिए किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है।

ये भी पढ़े : महिला आईपीएल को लेकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

ऋषभ पंत ने खुद रिलीज करने की गुजारिश की थी- सोर्स

क्रिकबज्ज में छपी खबर के अनुसार ऋषभ पंत को किसी भी तरह की कोई इंजरी नहीं है और वनडे टीम से रिलीज किए जाने की गुजारिश उन्होंने खुद ही की थी।

उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ से ढाका पहुंचने पर बात की थी। पंत एक दिन के लिए ढाका में थे और लीव मांगने से पहले नेट सेशन में भी हिस्सा लिया था।

सूत्रों के मुताबिक कोविड या अनुशासन का कोई मुद्दा नहीं है। प्रबंधन को पूरा भरोसा है कि ऋषभ पंत 14 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। इशान किशन टीम में हैं और इसीलिए पंत के रिप्लेसमेंट की घोषणा भी नहीं की गई।

इससे पहले जब केएल राहुल से पंत को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं पता कि वास्तव में पंत को किस वजह से रिलीज किया गया.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...