वेस्टइंडीज के खिलाफ डे नाइट टेस्ट में स्टीव स्मिथ करेंगे कप्तानी

Kiran Yadav
Published On:
Steve Smith will captain in Day Night Test against West Indies

वेस्टइंडीज के खिलाफ डे नाइट टेस्ट में स्टीव स्मिथ करेंगे कप्तानी: वेस्टइंडीज के खिलाफ एडिलेड में होने वाले डे-नाईट टेस्ट मैच से ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर स्कॉट बोलैंड को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिली है। पैट कमिंस के बाहर होने की वजह से अब स्टीव स्मिथ एडिलेड टेस्ट मैच में कप्तानी करेंगे।

पर्थ टेस्ट मैच में पैट कमिंस चोट का शिकार हो गए थे और दूसरी पारी में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी। इस मुकाबले की पहली पारी के दौरान उनकी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया और वह फिर गेंदबाजी करने नहीं आये। अब वो पूरी तरह से दूसरे टेस्ट मुकाबले से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को टीम में शामिल कर लिया गया है।

कमिंस के बाहर होने की वजह से स्टीव स्मिथ अब दूसरी बार डे-नाईट टेस्ट मैच में कप्तानी करेंगे। पिछले साल उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाईट टेस्ट में कप्तानी की थी।

ये भी पढ़े : Ms Dhoni: जब धोनी ने अपने दोस्त की जान बचाने के लिए भेजा था हेलिकाप्टर, पूरी कहानी है बेहद दिलचस्प

आपको बता दें कि कमिंस के चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के लिए दो नए तेज गेंदबाजों लॉन्स मॉरिस और माइकल नीसर को टीम में शामिल किया गया था। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पर्थ टेस्ट मैच में 164 रनों से बुरी तरह हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट पर 598 रन बनाए थे।

टीम की तरफ से दो बल्लेबाजों ने दोहरा शतक लगाया था। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 283 रनों पर सिमट गई थी और ऑस्ट्रेलिया को विशाल बढ़त हासिल हुई थी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 182 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और वेस्टइंडीज को 498 रनों का टार्गेट दिया। हालांकि कैरेबियाई टीम 333 रन ही बना पाई और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...