बांग्लादेशी बल्लेबाज नजमुल होसैन शंटो को स्लेज करते नजर आये मोहम्मद सिराज, देखे वीडियो

Kiran Yadav
Published On:
Mohammad Siraj was seen sledding Bangladeshi batsman Najmul Hossain Shanto, watch video

बांग्लादेशी बल्लेबाज नजमुल होसैन शंटो को स्लेज करते नजर आये मोहम्मद सिराज, देखे वीडियो : मीरपुर के शेर ए बंगला स्टेडियम में भारत ओर बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।

हालाँकि, बांग्लादेश के लिए यह फैसला गलत साबित हुआ और टीम को 11 के स्कोर पर अनामुल हक़ के विकेट के रूप में पहला झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने उनका विकेट चटकाया।

इस अहम मुकाबले में सिराज शानदार लय में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस बीच दाएं हाथ के इस गेंदबाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सिराज नजमुल होसैन शंटो की स्लेजिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, यह वाकया आठवें ओवर के दौरान का है जिसमें सिराज बाएं हाथ के बल्लेबाज शंटो की स्लेजिंग करते दिखाई दिए। गेंदबाजी के दौरान सिराज बांग्लादेशी बल्लेबाज को घूरते हुए नजर आये और उन्होंने शंटो को कुछ शब्द भी बोले। भारतीय तेज गेंदबाज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े : चोट के चलते मैदान से बाहर हुए रोहित शर्मा

बता दें कि शंटो ने इस मुकाबले में 35 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तीन चौके लगाए और उमरान मलिक ने उनका विकेट झटका।

अगर दोनों टीमों की बात की जाए तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दो बदलाव किये है , शाहबाज़ अहमद की जगह अक्षर पटेल और कुलदीप सेन की जगह उमरान मलिक को आज के मैच में टीम में शामिल किया गया है , जबकि बांग्लादेश ने एक बदलाव किया है हसन महमूद की जगह नासूम अहमद को टीम में जगह मिली है।

दूसरे वनडे के लिए भारत और बांग्लादेश का प्लेइंग XI :

बांग्लादेश : लिटन दास (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, अनामुल हक़, अफीफ होसैन, नजमुल होसैन शंटो, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज़, मुस्ताफ़िज़ुर रहमान, नासूम अहमद इबादत होसैन

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरन मालिक।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...