अधूरे मैच के बावजूद भी कैसे जीत गई Team India, क्या कहते हैं DLS के नियम, जानें पूरी डिटेल

Pranjal Srivastava
Published On:
Team India

भारत और आयरलैंड के बीच Dublin के मैदान में खेला गया पहला टी20 मैच समाप्त हो चुका है और भारतीय टीम ने इस मैच में 2 रनों से जीत हासिल की है। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि ये मैच पूरा हुआ ही नहीं, इसके बावजूद भी टीम इंडिया जीत गई है। दरअसल, भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान बारिश ने मैच में खलल डाल दी, जिसके कारण मैच रोकना पड़ा।

काफी लंबे समय तक बारिश नहीं रुकी तो मैच का फैसला DLS के आधार पर किया गया, जिसके तहत भारतीय टीम को 2 रनों से विनर बनाया गया। हालांकि इस फैसले के बाद कई लोग काफी कंफ्यूज हैं कि मैच अधूरा होने के बावजूद भी आखिरकार भारतीय टीम कैसे जीत गई, तो आईए जानते हैं इसके पीछे का गणित-

ये भी पढ़े: आयरलैंड के खिलाफ बतौर कप्तान मैदान पर उतरते ही Jasprit Bumrah बनाएंगे अनोखा रिकॉर्ड, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान

DLS के इस नियम के तहत जीती Team India

आपको बता दें कि Duckworth Louis System यानी DLS का नियम कहता है कि अगर किसी मैच में बारिश खलल डालती है तो बचे हुए ओवर में विकेटों की गणना की जाती है। ऐसे में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के पास कितने ओवर और कितने विकेट बचे हैं, इसपर नजर डाली जाती है। अगर विपक्षी टीम का गणित भी इस मामले में सेम आता है, तब नियमों के अनुसार निर्धारित ओवरों में दोनों टीम के रनों की गिनती की जाती है और जो टीम उतने ओवरों में ज्यादा स्कोर पर होती है उसे उतने रनों से विजयी बनाया जाता है।

ये भी पढ़े: Viral Video: ऐसा DRS तो आपने जिंदगी में कभी नहीं देखा होगा, वीडियो देखकर हंसी नहीं होगी कंट्रोल, Watch Video!

मैच का हाल

मैच की बात करें अगर तो आपको बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम शुरुआत से ही बिखरती नजर आई और एक समय पर ऐसा लग रहा था कि आयरलैंड 100 रन भी नहीं बना सकेगी, लेकिन इसके बाद Barry McCarthy 51(33) और Curtis Campher 39(33) की दमदार पारी के बदौलत आखिरकार आयरलैंड 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना सकी।

वहीं इसके जवाब में भारतीय टीम की तरफ से भी Yashasvi Jaiswal ने दमदार शुरुआत की, लेकिन 6.5 ओवर के बाद ही बारिश शुरु हो गई और 2 विकेट के नुकसान पर 47 रन के स्कोर पर ही मैच रोकना पड़ा। इसके बाद DLS नियम के तहत भारतीय टीम 6.5 ओवर में 2 रन आगे होने की वजह से 2 रनों से इस मैच को जीत गई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...