BCCI ने किया बड़ा ऐलान, Gautam Gambhir बने टीम इंडिया के नए हेड कोच

Pranjal Srivastava
Published On:
Gautam Gambhir

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की जगह खाली पड़ी थी, क्योंकि इस मेगाटूर्नामेंट के बाद ही राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था। हालांकि अब BCCI ने टीम इंडिया के नए हेड कोच के रुप में Gautam Gambhir के नाम का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खुद इस बात का ऐलान करते हुए गंभीर को बधाई भी दी है। बता दें कि हेड कोच के रुप में गंभीर का कार्यकाल दिसंबर 2027 तक रहेगा।

Jay Shah ने किया Gautam Gambhir के नाम का ऐलान

दरअसल, BCCI सचिव जय शाह ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए भारतीय टीम के हेड कोच के रुप में गंभीर के नाम का ऐलान करते हुए लिखा, ‘मैं खुशी के साथ गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में स्वागत करता हूं। आधुनिक समय में क्रिकेट काफी तेजी से विकसित हुआ है। गौतम गंभीर ने इस बदलते परिदृश्य को करीब से देखा है।’

वहीं उन्होंने आगे लिखा, ‘कई तरह की भूमिकाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद मुझे पूर्ण विश्वास है कि गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं। भारतीय टीम के लिए उनका स्पष्ट दृष्टिकोण और उनके अनुभव ने उन्हें इस रोमांचक और सबसे ज्यादा मांग वाली कोचिंग भूमिका को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार कर दिया है। इस नई यात्रा पर निकलने के लिए बीसीसीआई उनका पूरा समर्थन करता है।’

काफी चर्चा के बाद लिया गया फैसला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया के हेड कोच के रुप में गौतम गंभीर का नाम काफी लंबे समय से चर्चा में चल रहा था। वो इस रेस में डब्ल्यू वी रमन के साथ शामिल थे, लेकिन शुरूआत से ही हेड कोच के प्रथम दावेदार के रुप में गंभीर का नाम ही सामने आ रहा था।

बता दें कि गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मेंटर थे। उनके मार्गदर्शन में KKR ने आईपीएल का खिताब जीता था। उनकी कप्तानी में KKR ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता था।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर ने कप्तान के तौर पर पूरे किए 7000 इंटरनेशनल रन, विराट कोहली की खास लिस्ट में शामिल

PAK vs ENG – पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते ...

IND W vs SL W
|

IND W vs SL W : पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची श्रीलंका, अब भारत से होगी खिताबी भिड़ंत

IND W vs SL W – डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने पाकिस्तान को दूसरे सेमीफाइनल में हराकर महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने 9 छक्कों से मचाई सनसनी, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 130 रन का लक्ष्य

PAK vs ENG – एजबेस्टन टेस्ट में डेब्यू कर रहे पाकिस्तान के नंबर-9 बल्लेबाज रजाउल्लाह खान ने शुक्रवार को अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तिलक वर्मा की बैटिंग पोजिशन पर एबी डिविलियर्स ने उठाया सवाल

IND vs AFG – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के प्लेइंग XI को ...