IND vs BAN: टूटे हाथ से रोहित शर्मा ने ठोक डाले 5 छक्के…कप्तान का जज्बा देख DK ने दिया ये बड़ा बयान

Sachin Jaisawal
Published On:
Rohit Sharma hit 5 sixes with a broken hand

टूटे हाथ से रोहित शर्मा ने ठोक डाले 5 छक्के– भारत बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 5 रन से हार गया। चोटिल होने के बावजूद रोहित शर्मा ने मैच को जिताने की भरसक कोशिश की।

रोहित ने भले ही मैच नहीं जीता हो, लेकिन उन्होंने 51 रनों की तूफानी पारी खेली जिसने उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया। रोहित ने दिनेश कार्तिक की भी प्रशंसा की है।

दिनेश कार्तिक ने रोहित शर्मा की तारीफ

रोहित शर्मा की तूफानी पारी और खेल के प्रति जुनून को लेकर दिनेश कार्तिक ने बड़ा बयान दिया है. रोहित शर्मा के जज्बे की दिनेश कार्तिक ने तारीफ की है।

मैच के बाद क्रिकबज पर बातचीत के दौरान कार्तिक ने कहा, रोहित शर्मा ने बहुत हिम्मत का काम किया। उन्हें स्क्रीन पर देखकर बहुत अच्छा लगा।

दिनेश कार्तिक ने अपने बयान में कहा कि ‘रोहित शर्मा टीम के कप्तान हैं और उन्होंने दिखाया कि देश के लिए खेलने के क्या मायने उनके लिए हैं। उन्होंने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने कोशिश तो काफी अच्छी की, लेकिन आखिर में बेहतर टीम ने जीत हासिल की।’

रोहित शर्मा ऐसे हुए थे घायल

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे वनडे में बांग्लादेश की पारी के दूसरे ओवर में स्लिप में कैच लेने के दौरान चोटिल हो गए। ऐसा करते ही उसके हाथ से खून बहने लगा।

उनकी तत्काल प्रतिक्रिया मैदान छोड़ने की थी। जब भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी, रोहित ओपनिंग नहीं कर रहे थे, अस्पताल में उनका स्कैन किया गया। जब भारत के पास कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं बचा था तब रोहित शर्मा ने 9वें नंबर पर बल्लेबाजी की थी।

दूसरे वनडे में 5 रन से हारी टीम इंडिया

कुछ समय लेने के बाद रोहित शर्मा ने कुछ बड़े शॉट लगाए और 28 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। भारतीय कप्तान रोहित ने इस तूफानी पारी में पांच छक्के और तीन चौके लगाए, लेकिन टीम को रोहित के शानदार प्रदर्शन के बावजूद 5 रन से हार का सामना करना पड़ा।

आखिरी दो गेंदों पर 12 रन चाहिए थे, रोहित ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया लेकिन आखिरी गेंद पर चूक गए। नतीजतन टीम इंडिया 5 रन से मैच हार गई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Sachin Jaisawal

Sachin Jaisawal

जो भी लिखता हु, नए अंदाज से खैर ये सब कुछ आपके लिए क्योंकि आपको जानकारी देना हमारा कर्तव्य नही बल्कि उत्तरदायित्व है.आपने पढ़ा, हमने लिखा क्योंकि सब कुछ फिलहाल मैं आपके लिए ही कर रहा, खैर चलिए फिर कुछ नए अंदाज में लिखते हैं..

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Justin Langer
|

“विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं…”, Justin Langer भी निकले किंग कोहली के फैन, तारीफ में कही ये बात

RCB के पूर्व कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज किराट कोहली इन दिनों IPL में अपने बल्ले से खूब धूम मचा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में ...

Dinesh Kartik
|

‘मुझे पीली जर्सी का हिस्सा बनना…’, IPL खेलने के बावजूद आखिर Dinesh Kartik को रह गया किस बात का अफसोस?

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लाज और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक इन दिनों IPL 2024 में धूम मचा रहे हैं। स्टार बल्लेबाज इस सीजन में ...

CSK
|

क्या ऋतुराज गायकवाड़ की स्लो शुरूआत बनेगी CSK के लिए खतरा? कोच Erik Simmons ने दिया जवाब

IPL 2024 में अबतक कुल 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं और हर बीतते मैच के साथ आईपीएल का क्रेज लोगों के सर चढ़कर ...

एक्ट्रेस से कम नहीं क्रिकेटर Umesh Yadav की पत्नी
|

Umesh Yadav Wife: एक्ट्रेस से कम नहीं क्रिकेटर Umesh Yadav की पत्नी, जानिए क्या करती है Tanya Yadav, See Photos!

एक्ट्रेस से कम नहीं क्रिकेटर Umesh Yadav की पत्नी- बीती रात भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता का निधन ...

KL Rahul
|

आलीशान जिंदगी जीने के तरीके के लिए जाने जाते हैं KL Rahul, क्रिकेटर की नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश

KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने Asia ...

Yuzvendra Chahal
|

करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी गाड़ियां, Yuzvendra Chahal को पसंद है लैविश लाइफ, जानें उनकी नेटवर्थ

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपनी शानदार स्पिनिंग गेंदबाजी से फैंस को अपना दीवाना बना रखा हैं। चहल ने अपनी ...