भारतीय टीम के लिए तीसरा वनडे जीतना जरूरी ,पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान

Kiran Yadav
Published On:
It is necessary for the Indian team to win the third ODI, the former captain gave a big statement

भारतीय टीम के लिए तीसरा वनडे जीतना जरूरी ,पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में 2-0 से सीरीज़ गवां चुकी हैं। अब भारतीय टीम पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा हैं। सीरीज़ का आखिरी मुक़ाबला 10 दिसंबर को चट्टोग्राम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज़ खत्म होने के बाद भारतीय टीम दो मैचों के टेस्ट सीरीज़ भी खेलनी हैं।

इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने टेस्ट सीरीज़ जीतने से पहले आखिरी वनडे मैच को जीतना जरुरी बताया हैं। उनके अनुसार इससे भारतीय टीम को मोमेंटम हासिल होगा।

ढाका में खेले गए दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश ने भारत को पांच रनों से हराकर सीरीज़ पर कब्ज़ा जमा लिया हैं। बांग्लादेश ने भारत को दूसरी बार अपने घर में वनडे सीरीज़ में हराया हैं।

इससे पहले साल 2015 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ उसी के घर में 2-1 से वनडे सीरीज़ में हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़े : अगले तीन महीने के लिए भारतीय टीम की घरेलू सीरीज़ का हुआ ऐलान

टेस्ट सीरीज पर भारतीय टीम को ध्यान देने की जरुरत : सुनील गावस्कर

सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान गावस्कर ने कहा ,

” उन्हें अपनी मजबूत टीम चुननी होगी। यह टेस्ट मैच के लिए आत्मविश्वास हासिल करने के बारे में है। टेस्ट टीम और वनडे टीम का संयोजन थोड़ा अलग होने वाला है। लेकिन इतनी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाली टीम के खिलाफ बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत को इसे जीतना है। भारत को इस अंतर को घटाकर 2-1 करने की जरूरत है। तीसरा वनडे जीतकर आत्मविश्वास बनाएं और चटोग्राम में वनडे जीतने का प्रयास करें। “

गावस्कर ने आगे कहा ,

“निश्चित रूप से प्रोत्साहन तब होगा जब भारत टेस्ट सीरीज जीतता है। भारत को फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट खेलने हैं। अगर वे ये दोनों टेस्ट जीतते हैं तो उन्हें इन 6 में से 5 टेस्ट जीतने होंगे, उनके पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने का बहुत अच्छा मौका है.”

आपको बता दे भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलनी हैं। भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए छह में से कम से कम पांच मैच जीतना जरुरी हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...