Rahmanullah Gurbaz ने पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से उगला आग, सेंचुरी के साथ इतिहास रचने के करीब पहुंचे 21 वर्षीय बल्लेबाज

Pranjal Srivastava
Published On:
Rahmanullah Gurbaz

अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर Rahmanullah Gurbaz के सितारे इन दिनों गर्दिश में छाए हुए हैं। अब तक उन्होंने बहुत कम मैचों में ही बड़े कीर्तिमान हासिल कर लिए हैं और अब हाल ही में गुरबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सबके होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, गुरबाज ने मैदान पर बल्ले से रनों की बारिश करते हुए शानदार सेंचुरी ठोक डाली और इसी के साथ वो अफगानिस्तान के लिए इतिहास रचने के एक और कदम करीब आ गए।

ये भी पढ़ें: भारत के लिए T20I मैचों में सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोरर बनने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Rahmanullah Gurbaz ने खेली आतिशी पारी

आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में हार के बाद अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को एक शानदार शुरुआत की जरुरत थी और अपनी टीम के लिए ये काम गुरबाज ने कर दिखाया। दरअसल, गुरबाज ने ओपनिंग करते हुए ना सिर्फ अफगानिस्तान को एक दमदार शुरुआत दी बल्कि इसी के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार सेंचुरी भी ठोक डाली। दरअसल, गुरबाज ने 122 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्के की मदद से शानदार शतक जड़ दिया।

ये भी पढ़ें: 5 मैचों की T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

इतिहास रचने के एक और कदम करीब पहुंच गए Rahmanullah Gurbaz

दरअसल, 21 वर्षीय बल्लेबाज और विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज इस पारी के साथ ही अफगानिस्तान के लिए इतिहास रचने के एक और कदम करीब पहुंच गए हैं। दरअसल, गुरबाज ने अपने करियर की शुरुआत के बाद अब तक 23 वनडे मैचों में 900 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में अब गुरबाज अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज 1000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बनने वाले हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड अफगानिस्तान के Rahmat Shah के नाम दर्ज था, जिन्होंने 31 वनडे पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...