Aaron Finch ने धारण किया Rinku Singh का अवतार, 5 गेंदों में लगाए 5 छकके, Watch Video!

Ankit Singh
Published On:
Aaron Finch

IPL 2023 के दौरान भारतीय बल्लेबाज Rinku Singh ने दमदार 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर सभी के होश उड़ा दिए थे और इस एक ही मैच से रातों-रात वो स्टार बन गए। इसके बाद से ही लगातार रिंकू सिंह के इस पारी की तारीफें हुई जा रही हैं। इस बीच अब US Masters T-10 लीग में फिर एक बार ऐसा ही कारनामा देखने को मिला है और इस बार ये धमाका करने वाले बल्लेबाज हैं ऑस्ट्रेलिया के Aaron Finch। फिंच ने भी रिंकू सिंह की तरह ही इस लीग में 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर सबके होश उड़ा दिए हैं।

ये भी पढ़ें: T20I मैचों के सबसे कम पारियों में 100 छक्के पूरे करने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

Aaron Finch ने लगाए 5 गेंदों पर 5 छक्के

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज Aaron Finch इन दिनों US Masters T-10 लीग में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। हाल ही में फिंच ने कैलिफोर्निया नाइट्स की तरफ से खेलते हुए न्यूजर्सी लीजेंड्स के खिलाफ 5 गेंदों में 5 छक्के जड़कर सबकी बोलती ही बंद कर दी। फिंच की ये पारी देखकर सभी को आईपीएल 2023 के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की याद आ गई।

ये भी पढ़ें: T20I मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 भारतीय खिलाड़ी

Aaron Finch ने 2 गेंदबाजों को बनाया निशाना

दरअसल, खास बात ये रही कि रिंकू सिंह ने 5 गेंदों पर 5 छक्के एक ही गेंदबाज के खिलाफ लगाए थे, लेकिन फिंच ने ये 5 गेंदों पर 5 छक्के दो गेंदबाजों की गेंदों पर लगाए। दरअसल, फिंच ने पहले Chris Barnwell के ओवर के आखिरी 2 गेंदों पर 2 छक्के लगा दिए। वहीं इसके बाद क्रिस बार्नवल अगला ओवर यानी 9वां ओवर फिर लेकर आए और फिंच ने एक बार फिर 3 गेंदों पर 3 छक्के लगा दिए। हालांकि फिंच की दमदार पारी के बावजूद भी उनकी टीम जीत ना सकी और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...