अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 मैच खेलने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड

Kiran Yadav
Published On:
England became the first team to play 2000 matches in international cricket

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 मैच खेलने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड: इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। इंग्लैंड टीम अब 2000 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट मैच में उतरने के साथ ही इंग्लिश टीम ने ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं।

1877 से लेकर 2022 तक इंग्लैंड टीम ने कुल मिलाकर 2000 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। इसमें से उन्होंने 864 मुक़ाबलों में जीत हासिल की है जबकि 734 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है उन्होंने 1877 से लेकर अबतक 1995 मुक़ाबले खेले है ।

ये भी पढ़े : आईपीएल 2023 के लिए बीसीसीआई ने इम्पैक्ट प्लेयर के नियम में किया बड़ा बदलाव

इस दौरान उन्होंने 1084 मैचों में जीत हासिल की जबकि 643 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। तीसरे स्थान पर भारतीय टीम है जिन्होंने 1932 से लेकर अभी तक 1775 मैच खेले हैं और इस दौरान 822 मुकाबलों में जीत हासिल की है और 671 मैचों में हार का भी सामना करना पड़ा है। इस लिस्ट में पाकिस्तान की टीम पांचवें स्थान पर हैं जिन्होंने 1608 मुकाबले खेले हैं।

आपको बता दें कि इंग्लैंड को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है और क्रिकेट का अविष्कार इसी देश में हुआ था। यही कारण है कि 1877 से ही इंग्लैंड में इंटरनेशनल क्रिकेट खेली जा रही है। आईसीसी टूर्नामेंट्स में इंग्लैंड ने अबतक दो बार टी 20 विश्वकप (2010 और 2022) जीता है , जबकि साल 2019 में वनडे विश्वकप अपने नाम किया था। इंग्लैंड की टीम इस समय पाकिस्तान दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेल रही है। इंग्लैंड ने रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट में जीत हासिल की थी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...