IND vs PAK मैच के लिए ACC ने फैंस को दी बड़ी सौगात, बारिश होने पर रिजर्व डे पर होगा मुकाबला

Ankit Singh
Published On:
IND vs PAK

Asia Cup 2023 की शुरुआत से ही Team India के लिए बारिश आफत बनी हुई है। भारतीय टीम के खेले गए हर मैच में अबतक बारिश ने खलल जरुर डाली है। पहले तो पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का पहला मुकाबला ही बारिश के कारण रद्द हो गया। वहीं नेपाल के खिलाफ दूसरा मुकाबला हुआ तो सही, लेकिन बारिश ने उस मैच में भी खलल डाली, जिसके बाद कम ओवर करके मैच को पूरा किया गया।

ये भी पढ़े: Dhanashree नहीं बल्कि ये है Yuzvendra Chahal का पहला प्यार, 6th क्लास में ही हार बैठे थे दिल

वहीं अब सुपर 4 में  भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है, लेकिन मौसम विभाग ने कोलंबो में भी भारी बारिश की आशंका जताई है। ऐसे में ACC ने बारिश की संभावना को देखते हुए फैंस के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, एसीसी ने सुपर-4 के इकलौते मुकाबले यानी भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा है।

IND vs PAK मैच के लिए रखा गया रिजर्व डे

आपको बता दें कि मौजूदा मिली जानकारी के अनुसार, श्रीलंका के खराब मौसम को देखते हुए ACC यानी एशियाई क्रिकेट परिषद ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि अगर बारिश के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच 10 सितंबर को खेला जाने वाला मुकाबला यदि पुरा नहीं हो पाता है, तो ये मैच 11 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं इसी के साथ रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि Asia Cup 2023 के फाइनल मैच के लिए भी रिजर्व डे रखा गया है।

ये भी पढ़े: Asia Cup 2023: एक बार फिर IND vs PAK मैच में बारिश डालेगी खलल, मौसम विभाई ने जताई 90% बारिश की आशंका

इस वजह से रखा गया है Reserve Day

गौरतलब है कि Asia Cup 2023 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ ही होना था, लेकिन बारिश के कारण ये मैच पूरा नहीं हो सका और इसे रद्द करना पड़ा था। ऐसे में दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दिया गया था। वहीं 10 सितंबर को होने वाले मैच में भी श्रीलंका के मौसम विभाग ने कोलंबो में दोपहर 2 बजे से भारी बारिश की आशंका जताई है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में दोबारा ऐसी स्थिति ना बने, इसके लिए इस मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...