IND vs SL: 20 साल के Dunith Wellalage ने गेंदबाजी से सभी को चौकाया, 5 विकेट लेकर रच दिया इतिहास

Ankit Singh
Published On:
Dunith Wellalage

बीते दिन यानी 12 सितंबर को Asia Cup 2023 सुपर 4 के तहत भारत और श्रीलंका के बीच धमाकेदार मैच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली। हालांकि इस दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाजों को एक 20 साल के श्रीलंकाई स्पिनर के सामने बेहद ही ज्यादा संघर्ष करना पड़ा।

इतना ही नहीं इस युवा गेंदबाज ने तो आधी भारतीय टीम को अकेले ही पवेलियन भेज दिया। इस गेंदबाज का नाम है Dunith Wellalage जिन्होंने भारत के खिलाफ 5 विकेट लेकर ना सिर्फ सभी को चौका दिया, बल्कि साथ ही इतिहास भी रच दिया।

ये भी पढ़े: Virat Kohli ने वनडे क्रिकेट में हासिल किए कई कीर्तिमान, जल्द करेंगे इन दिग्गजों का रिकॉर्ड ध्वस्त

Dunith Wellalage ने भारतीय बल्लेबाजों को छकाया

आपको बता दें कि दुनिथ वेल्लालागे ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत देने वाले Rohit Sharma और Shubman Gill को क्लीन बोल्ड कर सबके होश उड़ा दिए। वहीं इसके बाद तो उसपर विकेट लेने का जोश ही सवार हो गया और कुछ ही देर बाद पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले बल्लेबाज Virat Kohli और KL Rahul को भी वेल्लालागे ने चलता कर दिया।

ये भी पढ़े: Rohit Sharma ने शाहीन अफरीदी के उड़ाए होश, पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर लिया पिछले मैच का बदला, Watch Video!

इसी के साथ अपने स्पेल की आखिरी गेंद पर वेल्लालागे ने शानदार तरीके से गेंदबाजी करते हुए Hardik Pandya को भी अपना शिकार बना लिया। ऐसे में वेल्लालागे ने 10 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट हासिल कर लिए। बता दें कि ये वेल्लालागे के करियर का पहला 5 विकेट हॉल था।

ये भी पढ़े: कोलंबो के मैदान में Team India ने पाकिस्तान को किया ध्वस्त, 228 रनों से दर्ज की बड़ी जीत

Dunith Wellalage ने श्रीलंका के लिए रचा इतिहास

दरअसल, इस 5 विकेट हॉल के साथ ही वेल्लालागे ने श्रीलंका के लिए इतिहास रच दिया है। दरअसल, दुनिथ वेल्लालागे वनडे की एक ईनिंग में 5 विकेट लेने वाले श्रीलंका के सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा वेल्लालागे श्रीलंका के ऐसे चौथे स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ 5 विकेट हासिल किए हैं। खास बात तो यह है कि दुनिथ वेल्लालागे महज 20 साल के हैं और उन्होंने अभी ही अपनी गेंदबाजी से सभी के होश उड़ा दिए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...