IND vs BAN: गेंदबाजी लाजवाब, गिल का शतक, फिर भी बांग्लादेश के खिलाफ 6 रनों से हारी Team India

Pranjal Srivastava
Published On:
Tream India

बीते दिन यानी 15 सितंबर को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच Asia Cup 2023 के सुपर 4 का आखिरी मैच खेला गया, जिसमें Team India को हार का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से कोई ज्यादा खास कमी नजर नहीं आई।

भारतीय गेंदबाजों ने जहां बांग्लादेश के बल्लेबाजों को शुरुआती झटके दिए, तो वहीं बल्लेबाजी में Shubman Gill ने शानदार शतक जड़ा। हालांकि इसके बावजूद भी भारतीय टीम को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़े: Shubman Gill ने शतक के साथ Virat Kohli को भी पछाड़ा, बनें साल 2023 के सबसे बड़े शतकवीर

IND vs BAN मैच में भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया जलवा

आपको बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद बांग्लादेश की टीम मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में ही बांग्लादेश को 3 झटके दे दिए। बांग्लादेश को शुरुआती 3 झटके 30 रनों के अंदर ही लग गए, जबकि 60 रनों से पहले चौथा झटका भी लगा।

ये भी पढ़े: Virat Kohli: “इनके जैसा कोई नहीं”, जडेजा ने किया इशारा, Virat Kohli ने दिखाए डांस मूव्स, Watch Video!

वहीं इसके बाद बांग्लादेश के कप्तान Shakib-Al-Hasan ने शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम के लिए 80 रन जोड़े। वहीं Towhid Hridoy ने भी 54 रनों की शानदार पारी खेली। ऐसे में 50 ओवर समाप्त होते-होते बांग्लादेश ने 8 विकेट के नुकसान पर स्कोर बोर्ड पर 265 रन जोड़ दिए।

ये भी पढ़े: वाटरबॉय बनकर भी Virat Kohli ने जीता फैंस का दिल, एक्टिंग देख दर्शक भी नहीं कंट्रोल कर पाए अपनी हंसी, Watch Video!

शतक के बावजदू टीम को जीत नहीं दिला सके Shubman Gill

266 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी कुछ खास अच्छी नही रही और कप्तान Rohit Sharma शून्य रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। वहीं इसके बाद Ishan Kishan भी महज 5 रन बनाकर वापस चले गए। यूं कहें तो भारतीय टीम का कोई बल्लेबाज इस मैच में अपना कमाल नहीं दिखा पाया।

हालांकि SHubman Gill अकेले ही टिके रहे और उन्होंने 133 गेंदों पर 122 रनों की पारी खेलते हुए टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा किया। हालांकि उनके आउट होने के बाद एक बार फिर विकटों की लड़ लग गई, नतीजा ये रहा कि 50 ओवर से महज 1 गेंद पहले ही Team india ऑल आउट हो गई और 6 रनों से ये मैच भी हार गई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...