Mohammed Siraj ने Asia Cup 2023 के फाइनल मुकाबले में मचाई खलबली, महज 10 गेंदों में 5 विकेट लेकर अपने नाम दर्ज किया ये खास रिकॉर्ड

Ankit Singh
Published On:
Mohammed Siraj

Asia Cup 2023 के फाइनल मुकाबले में Mohammed Siraj ने अपनी दमदार गेंदबाजी से खलबली मचा दी है। उन्होंने इस मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ ऐसी सनसनीखेज गेंदबाजी की, जिसके सामने श्रीलंकाई टीम महज 50 रनों पर ही ढेर हो गई। वहीं इस मैच में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में सिराज ने महज 10 गेंदो में 5 विकेट चटका डाले, जिसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2023 Final मैच में चला Mohammed Siraj का तूफान, 6 विकेट लेकर श्रीलंका के उड़ाए होश

वनडे में सबसे तेज 5 विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज बनें Mohammed Siraj

आपको बता दें कि Mohammed Siraj ने इस मैच के दूसरे ओवर में ही शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि उसके बाद अगले ओवर में एक और विकेट उन्होंने अपने नाम दर्ज कर लिया। ऐसे में सिराज वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5 विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 16 गेंदों में ही 5 विकेट चटका डाले। उनके अलावा साल 2003 में श्रीलंका के Chaminda Vaas ने ये कारनामा किया था। उन्होंने भी महज 16 गेंदों में 5 विकेट हासिल किए थे। बीते साल जिम्बाब्वे के Ryan Burl ने भी 16 गेंदों पर 5 विकेट लेकर ये कारनामा अपने नाम दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद एक बार फिर शुरू हुआ Shubman Gill और Sara Tendulkar का प्यार! ऐसे खुली दोनों की पोल

Mohammed Siraj ने डुबोई श्रीलंका की लंका

आपको बता दें कि इस मैच में सिराज की दमदार गेंदबाजी के बदौलत Team India ने श्रीलंका को महज 50 रनों पर ही ढेर कर दिया। इस मैच में सिराज ने सबसे ज्यादा 6 विकेट हासिल किए, जबकि Hardik Pandya ने 3 और Jasprit Bumrah ने 1 विकेट लेकर श्रीलंका को 50 रनों पर ही सिमटा दिया। सिराज ने मैच के चौथे ही ओवर में 4 विकेट हासिल कर लिए, जबकि छठे ओवर की पहली गेंद पर एक और विकेट और इसके बाद 12वें ओवर में एक और विकेट लेकर अपने 6 विकेट पूरे किए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...