8वीं बार Asia Cup Champion बनी Team India, फाइनल मुकाबले में भारत ने 10 विकेट से दी श्रीलंका को शिख्सत

Ankit Singh
Published On:
Team India

Asia Cup 2023 के फाइनल मुकाबले में Team India ने श्रीलंका को 10 विकेट से करारी मात देकर 8वीं बार एशिया चैंपियन का खिताब जीत लिया है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय टीम ने बेहद ही आसानी से फाइनल मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ एशिया कप में भारत के लिए 5 साल का सूखा आखिरकार समाप्त हो गया है।

ये भी पढ़े: Asia Cup 2023 के खिताबी मुकाबले में आज श्रीलंका से भिड़ेगी Team India, यहां देखें मैच प्रीव्यू

महज 50 रनों पर ढेर हुई Sri Lanka

आपको बता दें कि भारतीय टीम के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन ये फैसला श्रीलंकाई कप्तान के लिए उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हो गया। क्योंकि इस मैच की शुरूआत से ही श्रीलंका टीम के खिलाड़ी एक के बाद एक ताश के पत्त्तों की तरह गिरते चले गए और इसके क्रेडिट जाता है टीम इंडिया के गेंदबाजों को।

भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को महज 50 रनों पर ही ढेर कर दिया। दरअसल, इस मैच में जहां Mohammed Siraj ने 6 विकेट, तो वहीं Hardik Pandya ने 3 जबकि Jasprit Bumrah ने भी 1 विकेट हासिल किया।

ये भी पढ़े: वाटरबॉय बनकर भी Virat Kohli ने जीता फैंस का दिल, एक्टिंग देख दर्शक भी नहीं कंट्रोल कर पाए अपनी हंसी, Watch Video!

महज 6.1 ओवर में भारतीय टीम ने जीता मैच

श्रीलंका की बल्लेबाजी के बाद भारतीय टीम को 50 ओवर में 51 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे टीम इंडिया के ओपनर्स ने ही महज 6.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस दौरान Shubman Gill और Ishan Kishan ने महज 3 ही ओवर में 32 रन जोड़ दिए।

वहीं इसके बाद 6.1 ओवर में टीम इंडिया ने लक्ष्य पूरा करके जीत दर्ज कर ली। इस दौरान Ishan Kishan ने 18 गेंदों में 3 चौको के साथ 23 रन बनाए, तो वहीं Shubman Gill ने 19 गेंदों पर 6 चौको के साथ 27 रनों की पारी खेली।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...