KL Rahul की विकेटकीपरिंग देख फैंस की छूटी हंसी, सोशल मीडिया पर लोगों ने बनाया मजाक, Watch Video!

Ankit Singh
Published On:
KL Rahul

आज यानी 22 सितंबर को India और Australia के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीरीज के पहले 2 वनडे के लिए KL Rahul को कप्तानी की कमान दी गई है। इसी के साथ राहुल इस मैच में विकेटकीपरिंग का जिम्मा भी संभाल रहे हैं।

हालांकि इस मैच में उनकी विकेटकीपरिंग ने फैंस को बेहद ही निराश किया है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान ऐसे कई पल आए, जब राहुल ने मिसफील्ड किया और इस वजह से अब वह सोशल मीडिया पर हंसी का पात्र बन गए हैं।

ये भी पढ़े: Mohammed Shami ने आग उगलती गेंद से ऑस्ट्रेलिया पर ढाया कहर, अकेले ही आधी टीम को भेजा पवेलियन

KL Rahul की विकेटकीपरिंग ने फैंस को किया निराश

आपको बता देें कि आज IND vs AUS मैच में ऐसे कई सारे पल आए जब के एल राहुल के हाथ से गेंद फिसल गई और पूरी टीम समेत फैंस को भी उन्होंने निराश किया। कभी उनके हाथ से गेंद फिसल जाती, तो कभी वो गेंद को जज ही नहीं कर पा रहे थे। Asia Cup 2023 में शानदार शतक लगाने के बाद फैंस केएल से ऐसी गलती की उम्मीद जरा भी नहीं कर रहे थे।

ऐसे में अब कई लोगों ने सोशल मीडिया पर KL Rahul की इस खराब विकेटकीपरिंग का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि टीम सेलेक्टर्स ने इन्हें कप्तानी, विकेटकीपरिंग और बैटिंग का जिम्मा सौंपा है। जबकि वो ही ऐसी गलतियां कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Viral Video: एक विकेट ऐसा भी! बल्ले से टकराकर विकेटकीपर के हेलमट में फंस गई बॉल, अंपायर का फैसला आउट, Watch Video!

KL Rahul की गलतियों से Team India को हुआ फायदा

मानते हैं कि इस मैच में के एल राहुल की विकेटकीपरिंग ने काफी निराश किया। इसके पीछे का कारण तो नहीं बताया जा सकता, लेकिन इतना जरुर पता है कि इस मैच में राहुल की गलतियों के कारण 2 बार टीम को फायदा भी हुआ। दरअसल, पहला फायदा हुआ 32वें ओवर में जब Ravinchandran Ashwin की गेंद पर Marnus Labuschagne ने शॉट खेला, लेकिन वो बीट हो गए।

ये भी पढ़े: Team India को मिला 277 रनों का लक्ष्य, मैच की आखिरी गेंद पर ढेर हुई कंगारू टीम

इस दौरान राहुल गेंद लपकने तो गए, लेकिन गेंद उनके हाथ से टकराकर छिटक गई और स्टंप पर लग गई। इस दौरान Marnus का बैलेंस बिगड़ गया और वो क्रीज के बाहर ही गिर पड़े। ऐसे में राहुल की गलती के बावजूद लाबुशेन को पवेलियन लौटना पड़ा। वहीं दूसरी बार ये नजारा 39वें ओवर में दिखा, जब Mohammed Shami की गेंद Cameron Green से मिस हुई और फिर राहुल गेंद नहीं लपक पाए।

हालांकि थर्ड मैन ने गेंद पकड़कर सीधा विकेट पर फेंक दिया। वहां बॉलिंग एंड पर Suryakumar Yadav ने गेंद लपककर विकेट पर दे मारा और राहुल की गलती के बावजूद ग्रीन को आउट होकर वापस जाना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...