IND vs AUS मैच में चला Shubman Gill का तूफान, मोहाली में रनों की बारिश कर एक झटके में अपने नाम किए 2 रिकॉर्ड

Pranjal Srivastava
Published On:
Shubman Gill

बीते दिन यानी 22 सितंबर को India और Australia के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला गया। ये मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में हुआ, जिसमें Team India ने 5 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

वहीं इस मैच में एक बार फिर Shubman Gill ने बल्ले से आग उगला। उन्होंने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की दमदार धुनाई करते हुए 74 रनों की पारी खेली और इसी के साथ एक ही झटके में 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

ये भी पढ़े: Pakistan की खराब किस्मत ने नहीं छोड़ा पीछा, भारत का वीजा ना लगने के कारण कैंसिल करना पड़ा दुबई कैंप का प्लान

Shubman Gill ने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि मोहाली में IND vs AUS मैच के दौरान Shubman Gill ओपनिंग करने आए। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लगभग हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की और महज 63 गेंदों में 6 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 74 रनों की पारी खेली।

इसके साथ ही गिल ने Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड धव्स्त कर दिया। दरअसल, गिल ने वनडे क्रिकेट की पहली 30 पारियों में 13 बार 50 प्लस स्कोर बनाने का आंकड़ा छू लिया है। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया है, जिन्होंने 30 वनडे पारियों में 12 बार 50 प्लस स्कोर बनाया था।

ये भी पढ़े: Sachin Tendulkar ने वाराणसी पहुंचकर काशी-विश्वनाथ में की पूजा-अर्चना, ये दिग्गज खिलाड़ी भी रहे मौजूद

साल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने Shubman Gill

गिल ने सचिन का रिकॉर्ड तो ध्वस्त किया ही, साथ ही उन्होंने छक्कों के मामले में भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, गिल साल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस साल गिल ने कुल 42 छक्के जड़े हैं। इस मामले में वो सिर्फ Rohit Sharma से पीछे हैं, जिनके नाम इस साल 43 छक्के दर्ज हैं।

मैच का हाल

मैच की बात करें अगर तो इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो बिल्कुल सही साबित हुआ। टीम इंडिया के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 50 ओवर में 276 रनों पर ही रोक दिया। वहीं इसके जवाब में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। ऐसे में 8 गेंद रहते ही भारतीय टीम ने ये मैच जीत लिया।

इस दौरान Mohammed Shami ने 5 विकट जबकि इसके अलावा Ravindra Jadeja, Ravinchandran Ashwin और Jasprit Bumrah ने 1-1 विकेट झटके। वहीं Ruturaj Gaikwad 71(77), Shubman Gill 74(63), Suryakumar Yadav 50(49) और Ishan Kishan 58(63) ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...