World Cup 2023 से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर Wanindu Hasaranga हुए टीम से बाहर

Pranjal Srivastava
Published On:
World Cup 2023

भारत में होने वाले ODI World Cup 2023 के लिए सभी टीमें अपनी तैयारियां कर चुकी हैं। हालांकि इस बीच Sri Lanka को इस मेगा टूर्नामेंट से पहले एक बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। दरअसल, श्रीलंकाई टीम के दिग्गज और स्टार स्पिनर Wanindu Hasaranga विश्व कप 2023 से पहले चोटिल हो गए हैं और इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

ये भी पढ़े: Team India ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, इंदौर में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बजेगा भारत का डंका!

World Cup 2023 से पहले Wanindu Hasaranga हुए चोटिल

आपको बता दें कि Wanindu Hasaranga श्रीलंकाई टीम का एक अहम हिस्सा हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप 2023 में उनकी मौजूदगी टीम के लिए काफी जरूरी थी। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो हैमस्ट्रिंग के कारण हसरंगा इस मेगाटूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। गौरतलब है कि हसरंगा इससे पहले काफी फॉर्म में चल रहे थे।

हालांकि Asia Cup 2023 से पहले ही हसरंगा को चोट लग गई थी, जिसके कारण एशिया कप में भी वो टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। वहीं अब विश्व कप 2023 से उनका बाहर होना श्रीलंका टीम के लिए बुरी खबर साबित हो सकती है।

ये भी पढ़े: Virat Kohli से लेकर Rishabh Pant तक किस ब्रांड के जूते पहनना पसंद करते हैं आपके पसंदीदा क्रिकेटर्स, जानें पूरी डिटेल

4 दिन में श्रीलंका को अनाउंस करना होगा रिप्लेसमेंट

बता दें कि श्रीलंका टीम के पास अब हसरंगा की जगह रिप्लेसमेंट प्लेयर अनाउंस करने के लिए महज 4 दिन का समय बचा है, क्योंक विश्व कप 2023 के लिए 28 सितंबर तक सभी टीमों को अपने प्लेइंग स्कवाड का घोषणा करना जरुरी है।

ये भी पढ़े: Pakistan की खराब किस्मत ने नहीं छोड़ा पीछा, भारत का वीजा ना लगने के कारण कैंसिल करना पड़ा दुबई कैंप का प्लान

श्रीलंका के अन्य खिलाड़ी भी हुए हैं चोटिल

आपको बता दें कि Hasaranga हीं नहीं बल्कि इससे पहले श्रीलंका टीम के और भी दिग्गज खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं। दरअसल, इससे पहले Mahesh Theekshana और Dushmantha Chameera भी चोट के कारण श्रीलंका टीम से बाहर हो चुके हैं। साथ ही विश्व कप तक उनके फिट होने की बेहद कम संभावना है। ऐसे में ये खबर श्रीलंका टीम के लिए निराशाजनक साबित हो सकती है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...