World Cup 2023 से पहले बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की टेंशन, इन 2 स्टार खिलाड़ियों का विश्व कप में खेल पाना मुश्किल!

Ankit Singh
Published On:
World Cup 2023

ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि बुधवार 27 सितंबर को राजकोट में खेले गए आखिरी वनडे में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम का साहस थोड़ा सा बढ़ा जरुर होगा।

World Cup 2023 से पहले आखिरी वनडे में Team India के खिलाफ 66 रनों की इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया को एक अच्छी खबर मिली ही थी। वहीं दूसरी तरफ विश्व कप से पहले उनकी टेंशन भी बढ़ गई है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की ये टेंशन वर्ल्ड कप 2023 का हिस्सा बनने वाले 2 खिलाड़ियों को लेकर है। ये 2 खिलाड़ी हैं – Travis Head और Ashton Agar, जिनका इस मेगा टूर्नामेंट में खेल पाना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

ये भी पढ़े: Virat Kohli ने Mitchell Starc को दिखाया बैटिंग क्लास, क्रीज से 2 कदम आगे निकलकर लगाया शानदार छक्का, Watch Video!

World Cup 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका

दरअसल, विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के दमदार बल्लेबाज Travis Head और स्पिनर Ashton Agar का सेलेक्शन जरुर हुआ है, लेकिन वो इस समय चोटिल चल रहे हैं। उम्मीद की जा रही थी कि दोनों ही विश्व कप से पहले फिट हो जाएंगे। हालांकि अब कंगारू टीम के कप्तान Pat Cummins ने खुद ही ये अपडेट दिया है कि दोनों ही खिलाड़ी अबतक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं।

ये भी पढ़े: टॉफी प्रेजेंटेशन के दौरान Rohit Sharma ने जीता फैंस का दिल, KL Rahul को दिया ट्रॉफी लेने का मौका, Watch Video!

दोनों की चोट को लेकर कमिंस का कहना है कि – ट्रैविस हेड टूर्नामेंट की शुरुआत के लिए फिट नहीं होंगे। संभावना है कि विश्व कप में मार्श से ओपनिंग करवाई जा सकती है। जिस तरह से मार्श और वार्नर ने आज शुरुआत की वह काफी खतरनाक संयोजन लग रहा है। वे काफी अच्छे दिख रहे हैं, लेकिन हेड और एगर की चोट स्पष्ट हैं। एगर चोट के कारण घर पर हैं। हम इन मुद्दों पर बैठकर काम करेंगे।

ये भी पढ़े: 16 साल बाद धव्स्त हुआ Yuvraj Singh का रिकॉर्ड, इस बल्लेबाज ने महज 9 गेंद में जड़ दिया अर्धशतक

Matt Short और Tavir Sangha कर सकते हैं रिप्लेसमेंट

आपको बता दें कि भारत के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 12 सितंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करने वाले गेंदबाज Tanveer Sangha को जगह दी गई थी। उन्होंने इस मैच में 10 ओवर में 61 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर हेड और एगर विश्व कप 2023 से पहले फिट नहीं हो पाते हैं, तो उनकी जगह Matt Short और Tanveer Sangha को जगह दी जा सकती है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...