World Cup 2023 के लिए इकोनॉमी क्लास में सफर कर भारत पहुंची England Team, थकान के मारे खिलाड़ियों का हुआ बुरा हाल

Pranjal Srivastava
Published On:
World Cup 2023

World Cup 2023 के लिए सभी टीमें भारत पहुंच चुकी हैं और आज शुक्रवार यानी 28 सितंबर से वॉर्म अप मैचों की शुरूआत भी हो चुकी है। इसी कड़ी में Team India और England के बीच वॉर्म अप मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में होने वाला है, जिसके लिए भारतीय टीम पहले ही वहां पहुंच चुकी है। वहीं इस मैच के लिए अब England Team भी भारत पहुंच चुकी है।

हालांकि उनका ये सफर बिल्कुल भी आसान नही रहा। दरअसल, इंग्लैंड की टीम को भारत पहुंचने के लिए इकोनॉमी क्लास में सफर करना पड़ा, जो उनपर कुछ ज्यादा ही भारी पड़ा। इंग्लैंड के विकेटकीपर Jonny Bairstow ने अपने सफर की एक तस्वीर साझा की, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

इकोनॉमी में लंबे सफर के दौरान England Team की हुआ हालत खराब

आपको बता दें कि इस सफर के दौरान इंग्लैंड टीम के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें Ben Stokes सहित जॉनी बेयरस्टो और Chris Woakes काफी थके हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में इंग्लैंड के खिलाड़ियों के चेहरे से उनकी परेशानी और थकान साफ झलक रही है।

इकोनॉमी क्लास में इंग्लिश खिलाड़ी लोगों से घिरे हुए नजर आ रहे हैं और लंबे सफर से थक कर चूर नजर आ रहे हैं। बेयरस्टो ने पोस्ट को कैप्शन देकर लिखा आखिरी चरण आ रहा है। इसके बाद उन्होंने हंसते हुए इमोजी के साथ ’38 घंटे और गिनती जारी है’ लिखा।

भारत पहुंची England Team

बता दें कि अपने लंबे और मुश्किलों से भरे सफर के बाद आखिरकार इंग्लिश टीम भारत पहुंच चुकी है। इस कड़ी में इंग्लैंड को कल शनिवार यानी 30 सितंबर को भारत के खिलाफ पहला वॉर्म अप मैच गुवाहाटी में ही खेलना है। वहीं इंग्लैंड का दूसरा वार्मअप मैच 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में बांग्लादेश के खिलाफ होगा।

World Cup 2023 के लिए इंग्लैंड की टीम

जोस बटलर (C & WK), मोइन अली, गैस एटकिंसन, जॉनी बे, डेविड मालन, आदिल रासिड, जो रूट, बेन स्टार्क, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...