World Cup 2023 से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए Shakib-Al-Hasan

Pranjal Srivastava
Published On:
World Cup 2023

भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से ICC World Cup 2023 की शुरूआत होना है। वहीं इससे पहले सभी टीमों के बीच शुक्रवार 29 सितंबर से वॉर्म अप मैच शुरू हो चुका है। जहां कुछ टीमें मैदान पर वॉर्म अप मैच खेल रही हैं, तो वहीं भारत पहुंची बाकी टीमें आने वाले मुकाबलों के लिए प्रैक्टिस नेट्स में जमकर पसीना बहा रही है।

आज यानी शुक्रवार को Sri Lanka और Bangladesh के बीच भी वॉर्म अप मैच खेला जा रहा है, लेकिन इस मैच के दौरान Bangladesh के कप्तान Shakib-Al-Hasan नजर नहीं आए। तो आपको बता दें कि इस मैच से पहले ही प्रैक्टिस के दौरान शाकिब चोटिल हो गए हैं, जिसके कारण वो दोनों ही वॉर्म अप मैच नहीं खेल पाएंगे।

वॉर्म अप मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए Shakib-Al-Hasan

आपको बता दें कि वॉर्म अप मैच से पहले ही प्रैक्टिस के दौरान Shakib-Al-Hasan चोटिल हो गए, जिसके चलते अब वह बांग्लादेश की तरफ से दोनों वॉर्म अप मैच का हिस्सा नहीं रहेंगे। इतना ही नहीं चौकाने वाली बात तो यह है कि शाकिब का World Cup 2023 के मुख्य मैच में भी खेल पाना मुश्किल ही लग रहा है।

गौरतलब है कि इन दिनों विश्व कप से पहले ही बांग्लादेश टीम के बीच काफी बवाल मचा हुआ था। Tamim Iqbal के वर्ल्ड स्क्वाड से बाहर होने को लेकर काफी विवाद छिड़ा हुआ था। ऐसे में अब शाकिब का भी चोटिल होकर बाहर होना थोड़ा अटपटा जरुर लग रहा है।

Shakib की गैरमौजूदगी में Mahedi Hasan कर रहे हैं कप्तानी

गौरतलब है कि शाकिब बहुत ही खराब समय पर चोटिल होकर टीम से बाहर हुए हैं। ऐसे में बांग्लादेश के पास जल्दबाजी में फैसला करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा वॉर्म अप मैच के लिए बांग्लादेश की तरफ से Mahedi Hasan कप्तानी की कमान संभाल रहे हैं।

World Cup 2023 के लिए बांग्लादेश की टीम

शाकिब अल हसन (C), लिट्टन कुमेर दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो (VC), तौहीद हृदय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...