World Cup 2023 से पहले Babar Azam ने भरी हुंकार, वॉर्म अप मैच में कर दी रनों की बारिश

Pranjal Srivastava
Published On:
Babar Azam

World Cup 2023 से पहले होने वाले वॉर्म अप मैचों की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें शुक्रवार को 3 मुकाबले खेले गए। इस दौरान हैदराबाद में PAK vs NZ वॉर्म अप मुकाबला भी खेला जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान टीम के कप्तान Babar Azam ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए प्रैक्टिस मैच में ही धमाका कर दिया। बाबर ने हैदराबाद के मैदान पर छक्के-चौकों की बरसात करते हुए शानदार 80 रनों की पारी खेल दी।

Babar Azam ने वॉर्म अप मैच में दिखाया अपना दम

आपको बता दें कि New Zealand के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में Pakistan ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस फैसले के तहत पाकिस्तान को पहला झटका बहुत ही जल्दी लगा। Imam-Ul-Haq इस दौरान 10 गेंद पर महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद कप्तान बाबर आजम टीम का जिम्मा अपने कंधों पर उठाने मैदान पर उतरे। इस दौरान बाबर ने 84 गेंदों पर ताबड़तोड़ 8 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 80 रन ठोक डाले।

Mitchell Santner ने बनाया अपना शिकार

इस मैच में बाबर बेफिक्र तरीके से बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई कर रहे थे। इसी के साथ वो तेजी से अपने शतक की तरफ भी बढ़ रहे थे। हालांकि Mitchell Santner ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्हें मिचेल सेंटनर ने डेरिल मिचेल के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। इस कैच आउट के बाद बाबर काफी निराश नजर आए। गौरतलब है कि वो इस मैच में शतक लगाने के चक्कर में थे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

World Cup 2023 के लिए पाकिस्तान की स्क्वाड

बाबर आजम (C), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...