IND vs ENG वॉर्म अप मैच में Team India ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, गुवाहाटी में कौन मारेगा बाजी?

Ankit Singh
Published On:
IND vs ENG

World Cup 2023 के आगाज में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। इससे पहले Team India फुल एक्शन में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। विश्व कप से पहले आज शनिवार 30 सितंबर को IND vs ENG के बीच वॉर्म अप मैच खेला जाना है, जिसके लिए दोनों ही टीमें गुवाहाटी पहुंच चुकी हैं। ये मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें Team India ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Team India वॉर्म मैच में परखेगी अपनी ताकत

बता दें कि आज शनिवार यानी 30 सितंबर विश्व कप 2023 से पहले Team India अपना पहला वॉर्म अप मैच गुवाहाटी में England के खिलाफ खेलने वाली है। ये मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि आज के इस मैच में दोनों टीमें अपनी स्क्वाड की ताकत परखने की कोशिश करती नजर आएंगी।

गौरतलब है कि World Cup 2023 से पहले Team India को अपनी स्क्वाड में बदलाव करना पड़ा, जिसमें Axar Patel को चोट के कारण बाहर करके Ravichandran Ashwin को मौका दिया गया। ऐसे में टीम इंडिया आज अपने सभी खिलाड़ियों की ताकत और कमियों पर नजर रखेगी।

डिफेंडिग चैंपियन England से है India की भिड़ंत

आपको बता दें कि England साल 2019 विश्व कप की विजेती टीम है। ऐसे में इंग्लिश टीम का मनोबल काफी तगड़ा है। साथ ही भारत आने से पहले इंग्लैंड ने पहले New Zealand और फिर Ireland को वनडे सीरीज में मात दी है, जिससे उनकी ताकत का पूरा पता लगता है।

हालांकि इंग्लिश टीम के लिए भारत से ये भिड़ंत आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि भारतीय टीम भी पहले Asia Cup 2023 और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत का परचम लहरा चुकी है। ऐसे में आज के इस मुकाबले पर सबकी नजरें टिकी रहने वाली हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

|

London Spirit out of Men’s Hundred: क्यों हुई टूर्नामेंट से बाहर?

London Spirit की टीम Men's Hundred 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। जानिए 6 मैचों में 5 हार के बाद टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे की बड़ी वजहें।

|

Ramandeep Singh की New Innings: Arshdeep Singh ने दी ख़ास बधाई

भारतीय ऑलराउंडर Ramandeep Singh अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। तेज गेंदबाज Arshdeep Singh द्वारा खींची गई एक खास तस्वीर के साथ उन्हें बधाई दी गई है।

|

Rohit Sharma vs BCCI: क्या चयनकर्ताओं के साथ हुआ है धोखा?

भारतीय क्रिकेट में Rohit Sharma के भविष्य को लेकर BCCI और selectors के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। जानिए इस अंदरूनी विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी।

|

Virat Kohli in South Africa: क्या World Cup 2027 में दिखेगा दम?

दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार है। क्या उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन उन्हें साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार बनाएगा?

|

Colombo Kaps vs Kandy Royals: LPL 2026 Eliminator में कौन मारेगा बाज़ी?

LPL 2026 के Eliminator मुकाबले में Colombo Kaps और Kandy Royals के बीच भिड़ंत होने वाली है। जानिए कौन सी टीम इस नॉकआउट मैच को जीतकर आगे बढ़ेगी।

|

SL-W vs PAK-W 2nd T20I: Sri Lanka ने किया सीरीज पर कब्जा

SL-W vs PAK-W 2nd T20I में Sri Lanka Women ने Sanjana Kavindi की 46 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत Pakistan Women को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।