Yashasvi Jaiswal ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, Shubman Gill और Suresh Raina को पछाड़ बन गए T20 के सबसे युवा शतकवीर

Pranjal Srivastava
Published On:
Yashasvi Jaiswal

चीन में खेले जा रहे Asian Games 2023 में Team India ने पहली बार हिस्सा लिया है और इस दौरान भारतीय टीम का जलवा दुनिया के होश उड़ा रहा है। दरअसल, मंगलवार 3 अक्टूबर को IND vs NEP के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने नेपाल को 23 रनोें से रौंदकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है।

इस मैच में भारतीय टीम की जीत का क्रेडिट भारत के युवा बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal को जाता है, जिन्होंने इस मैच में नेपाल के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए शानदार शतक जड़ दिया। वहीं इस शतक के साथ ही जायसवाल ने Shubman Gill और Suresh Raina जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम एक बड़ा कीर्तिमान दर्ज कर लिया है।

Yashasvi Jaiswal बने T20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

आपको बता दें कि इस मैच में शतक जड़ने के साथ ही जायसवाल ने भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज Shubman Gill का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, Shubman Gill ने अपने T20 करियर का पहला शतक 23 साल की उम्र में जड़ा था। हालांकि जायसवाल ने ये कारनामा महज 21 साल की उम्र में ही कर दिखाया है। इसके साथ ही जायसवाल टी20 क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Yashasvi Jaiswal ने नेपाल के खिलाफ जड़ा शानदार शतक

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान जायसवाल भारत की तरफ से ओपनिंग करने आए और उन्होंने पहले ओवर से ही अपने मंसूबे विपक्षी टीम के सामने साफ कर दिए। Yashasvi Jaiswal ने धमाकेदार बल्वलेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

वहीं इस दौरान शानदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने चौको-छक्कों की बरसात कर अपना शतक भी पूरा कर लिया। जायसवाल ने नेपाल के खिलाफ 48 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 100 रन बना दिए। हालांकि शतक पूरा करते ही जायसवाल आउट होकर पवेलियन लौट गए।

Team India ने 23 रनों से दी नेपाल को मात

आपको बता दें कि इस मैच में नेपाल के खिलाफ जहां जायसवाल ने बल्ले के तूफान से भारतीय पारी की शुरुआत की तो वहीं पारी के अंत में Rinku Singh ने भी अपना जलवा बिखेरने में देरी नहीं की। मैच के आखिरी में बल्लेबाजी के लिए उतरे Rinku Singh ने महज 15 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 37 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही टीम इंडिया ने नेपाल को 23 रनों से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...