PAK vs AUS मैच से पहले हैदराबाद टूर पर निकले पाकिस्तानी खिलाड़ी, लजीज भोजन के साथ शानदार शाम को किया सेलिब्रेट

Pranjal Srivastava
Published On:
PAK vs AUS

World Cup 2023 के लिए भारत आने के बाद से ही Pakistan Cricket Team हैदराबाद में रूकी हुई है। इस दौरान वॉर्म अप मैच खेलने के साथ ही पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी भारत के शानदार खाने का आनंद भी उठा रहे हैं। भारत में आने के बाद से ही जैसे पाकिस्तानी खिलाड़ियों का स्वागत, सत्कार हुआ, उससे पाकिस्तानी खिलाड़ी गदगद हो उठे हैं।

इसके साथ ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें भारत पहुंचकर उनकी मस्ती बसूबी नजर आ रही है। इस पाकिस्तान को आज मंगलवार यानी 3 अक्टूबर को हैदराबाद में ही Australia के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेलना है। ऐेसे में इस मैच से पहले 2 अक्टूबर की शाम को पाकिस्तानी खिलाड़ी हैदराबाद टूर पर निकले, जहां उन्होंने एक बार फिर लजीज खाने का आनंद लिया और खूब मस्ती की।

PAK vs AUS मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने किया हैदराबाद टूर

आपको बता दें कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के इस हैदराबाद टूर का एक वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसे देखकर ये साफ पता लगता है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत में घूमने में काफी आनंद मिल रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पाकिस्तानी खिलाड़ी बस में सवार होकर हैदराबाद टूर पर निकलते हैं।

इस दौरान सीटी ऑफ पर्ल की सैर करते हुए सभी खिलाड़ी हैदराबाद स्थित Jewel Of Nizam रेस्टोरेंट में पहुंचते हैं। जहां उनका स्वागत मोतियों की माला और गुलाब के फूल के साथ किया जाता है। वहीं वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी शाही अंदाज में भारतीय खाने का आनंद लेते हैं और साथ ही रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ तस्वीरें भी क्लीक करवाते हैं।

10 अक्टूबर तक हैदराबाद में रुकेगी पाकिस्तान टीम

आपको बता दें कि 27 सितंबर को भारत आई पाकिस्तान टीम को वॉर्म अप मैचों के अलावा भी 2 और मुख्य मैच हैदराबाद में ही खेलने हैं। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान की टीम 10 अक्टूबर तक हैदराबाद में रहेगी। इस 14 दिन के स्टे के दौरान पाकिस्तान को 2 वॉर्म अप जबकि 2 मुख्य मैच खेलने हैं। इस कड़ी में आज यानी 3 अक्टूबर को पाकिस्तान की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होने वाली है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...