बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs NED वॉर्म अप मैच, एक बार फिर मौसम बना फैंस के लिए आफत

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs NED

World Cup 2023 से पहले सभी टीमें वॉर्म अप मैचों के जरिए अपनी ताकत परखने में लगी हुई हैं। ऐसे में Team India भी वॉर्म अप मैचों के जरिए अपने सभी खिलाड़ियों की ताकत को परखने के इरादे से मैदान पर उतर रही थी। हालांकि दुर्भाग्यवश भारतीय टीम की सोच और उम्मीदों पर मौसम ने पानी फेर दिया। खास बात तो यह है कि विश्व कप से पहले भारतीय टीम 1 गेंद भी नहीं खेल पाई।

बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs NED मैच

दरअसल, आज मंगलवार यानी 3 अक्टूबर को Team India और Netherlands की भिड़ंत तिरुवनंतपूरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होनी थी। हालांकि सुबह से ही यहां बारिश ने कुछ और ही सोच रखा था। तेज बारिश के कारण दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाला मैच शुरू भी नहीं हो सका और टॉस में देरी की गई।

इसके बाद बीच में बारिश रुकी और ग्राउंडमैन ने पूरी मेहनत कर ग्राउंड को जैसे-तैसे सुखाया और फिर से खेलने लायक बनाया। तभी एक बार फिर तेज बारिश और तूफान ने दस्तक दे दी। ऐसे में मौसम के मिजाज को देखते हुए और लंबा इंतजार करने का फायदा नहीं था, लिहाजा, अंपायर ने इस मैच को रद्द करने की घोषणा कर दी।

अब विश्व कप के मुख्य मैचों में मिलेगा दोनों टीमों के खेलने का मौका

आपको बता दें कि तिरुवनंतपुरम में एक बार फिर मौसम ने क्रिकेट पर जीत हासिल कर ली है। लगातार बारिश के कारण आज India और Netherlands के बीच खेला जाने वाला वॉर्म अप मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। गौरतलब है कि भारत के दोनों ही वॉर्म अप मैच खराब मौसम का शिकार हो गए हैं।

ऐसे में अब भारतीय टीम सीधे चेन्नई जाएगी, जहां Rohit Sharma की पलटन 8 अक्टूबर को अपने शुरुआती विश्व कप मुकाबले में Australia से भिड़ेंगे। वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड भी अब अपना ध्यान पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुख्य मैच पर केंद्रित करेगा, जो 6 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाना है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...