World Cup 2023 को लेकर इस पूर्व खिलाड़ी ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी, पाक खिलाड़ियों को दी गेंदबाजी में सुधार करने की सलाह

Ankit Singh
Published On:
World Cup 2023

World Cup 2023 की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें भारत पहुंच चुकी हैं और वॉर्म अप मैचों के जरिए अपनी ताकत और खामियों का जायजा ले रही है। इस बीच पाकिस्तान टीम भी 7 सालों के बाद भारतीय जमीन पर इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने आई है।

वहीं इस बीच Pakistan के पूर्व क्रिकेटर Kamran Akmal ने विश्व कप 2023 से पहले अपनी ही टीम को वॉर्निंग दे दी है। दरअसल, कामरान अकमल ने दावा किया है कि पाकिस्तान अभी जिस मौजूदा हालत में है, वो सिर्फ टॉप-4 तक ही पहुंच सकती है। इसके साथ ही कामरान ने पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजों की भी क्लास लगाई है।

Kamran Akmal ने पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजोें को दी चेतावनी

आपको बता दें कि कामरान अकमल ने हाल ही में Jio Cinema से बात करते हुए कहा है कि, ‘मुझे लगता है कि हमारी टीम की बैटिंग स्ट्रॉन्ग प्वॉइंट है। टॉप तीन बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर पर बाबर आजम की निगाहें टिकी होंगी, ऐसे में उनकी फॉर्म अहम होगी। मुझे लगता है कि पाकिस्तान की गेंदबाजी उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। सिर्फ शाहीन अफरीदी ऐसे बॉलर हैं, जो नई बॉल से अच्छी बॉलिंग कर सकते हैं।’

कामरान ने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘हसन अली लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं, जबकि वसीम जूनियर अपनी लय को जूझ रहे हैं। हमारे पास शादाब खान जैसा स्पिनर है, लेकिन वह बीच के ओवरों में विकेट नहीं निकाल रहे हैं। अगर पाक ने बॉलिंग में सुधार नहीं लाया, तो वह अच्छी टीमों के खिलाफ 350-375 रन लुटा देगा।’

मौजूदा समय में पाकिस्तान की गेंदबाजी कमजोर

आपको बता दें कि पाकिस्तान के युवा गेंदबाज Naseem Shah हाल ही में खेले गए Asia Cup 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वो विश्व कप तक भी अपनी चोट से रिकवर नहीं हो पाए और इस टूर्नामेंट में उन्हें जगह नहीं मिल पाई है। ऐसे में विश्व कप में पाकिस्तान टीम को उनकी कमी बहुत खलने वाली है।

World Cup 2023 के लिए Pakistan की टीम

World Cup 2023 के लिए पाकिस्तान की स्क्वाड

बाबर आजम (C), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...