PAK vs AUS वॉर्म अप मैच में भी फ्लॉप रहा पाकिस्तान, कंगारुओं ने 14 रनों से दी मात

Pranjal Srivastava
Updated On:
PAK vs AUS

World Cup 2023 से पहले Pakistan की टीम को दोनों वॉर्म अप मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पहले New Zealand ने पाकिस्तान को करारी मात दी और वहीं बीते दिन यानी 3 अक्टूबर को Australia के खिलाफ हैदराबाद के Rajiv Gandhi International Stadium में खेले गए अपने दूसरे वॉर्म अप मैच में भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। इस रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 14 रनों से हरा दिया।

Australia के बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर पीटा

आपको बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और इस दौरान कंगारू टीम के लगभग हर एक बल्लेबाज ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। वहीं इस दौरान सबसे महंगे साबित हुए पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज Haris Rauf, जिन्होंने मात्र 9 ओवर में 97 रन लुटा दिए और बदले में उन्हें सिर्फ 1 सफलता हाथ लगी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मैच में Glenn Maxwell 77(71), Cameron Green 50(40), Josh Inglis 48(30) और David Warner 48(33) ने अपनी टीम के लिए बेहतरीन योगदान दिया। कंगारू बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी का फायदा उठाते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन बना दिए।

Pakistan को करना पड़ा 14 रनों से हार का सामना

बता दें कि 352 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को शुरूआत से ही झटके लगना शुरू हो गए। हालांकि इस बीच मैच के दौरान सिर्फ बैटिंग करने उतरे Babar Azam ने महज 59 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 90 रन ठोक दिए। वहीं उनके अलावा Iftikhar Ahmed ने भी 85 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 83 रनों की पारी खेली।

इसके बाद Mohammad Nawaz ने भी 50 रनों का योगदान दिया। हालांकि इसके बावजूद भी कंगारूओं द्वारा दिया गया लक्ष्य काफी ज्यादा पड़ गया। पाकिस्तान टीम 47.4 ओवर में 337 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नतीजा ये रहा कि पाकिस्तान को इस मैच में 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...