ENG vs NZ ओपनर मैच में Ben Stokes का खेलना मुश्किल! हिप इंजरी के कारण ले सकते हैं पहले मैच से रेस्ट

Pranjal Srivastava
Updated On:
Ben Stokes

World Cup 2023 का आगाज कल गुरुवार यानी 5 अक्टूबर से होने वाला है। कल गुरुवार को इस मेगा टूर्नामेंट का ओपनर मैच खेला जाएगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन England का सामना World Cup 2019 के रनर अप New Zealand से होगा। इस मैच के लिए यूं कहा जा सकता है कि साल 2019 विश्व कप की समाप्ति जहां से हुई थी, वहीं से विश्व कप 2023 की शुरुआत हो रही है।

हालांकि इस महत्वपूर्ण मैच से पहले ही इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, ENG vs NZ ओपनर मैच में इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर Ben Stokes का खेलना मुश्किल लग रहा है। स्टोक्स फिलहाल हिप इंजरी से गुजर रहे हैं, जिसे लेकर कल के मैच में उन्हें आराम देने का फैसला लिया जा सकता है।

Jos Buttler ने किया Ben Stokes की इंजरी का खुलासा

आपको बता दें कि इंग्लैंड के कप्तान Jos Buttler ने खुद ये खुलासा करते हुए कहा है कि बेन स्टोक्स कूल्हे की तकलीफ से जूझ रहे हैं। इसी के साथ कप्तान बटलर ने ये भी कहा कि, “बेन का ओपनर गेम में होने ना होना इस बात पर निर्भर करेगा कि वह अभ्यास के दौरान और बाद में कैसा प्रदर्शन करते हैं।”

बटलर ने आगे कहा कि, “हम सही निर्णय लेंगे। यदि वह खेलने के लिए फिट नहीं है, तो वह खेलने के लिए फिट नहीं है। यदि वह है, तो हम यह निर्णय ले सकते हैं। यह टूर्नामेंट की शुरुआत में किसी पर बड़ा जोखिम लेने का समय नहीं है। अंत के करीब, हो सकता है कि आप लोगों की चोटों के कारण अधिक जोखिम उठाएं, लेकिन यह एक लंबा टूर्नामेंट होने वाला है।”

ENG vs NZ ओपनर गेम में Ben Stokes की जगह Harry Brook की हो सकती है एंट्री

बता दें कि बेन स्टोक्स की इंजरी के देखते हुए इंग्लैंड की टीम ने ओपनर मैच के लिए उनके रिप्लेसमेंट का निर्णय भी ले लिया है। अगर बेन स्टोक्स प्रैंक्टिस में अच्छा महसूस नहीं करते तो उनकी जगह टीम में Harry Brook को शामिल किया जाएगा।

जॉस बटलर ने ब्रूक की एंट्री को लेकर बात करते हुए कहा कि, हम सभी जानते हैं कि वह कितने शानदार खिलाड़ी हैं। वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत में हैं जो टी20 क्रिकेट और टेस्ट प्रारूप में उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने बहुत अधिक वनडे क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन यह एक ऐसा प्रारूप है जो उनके लिए बिल्कुल उपयुक्त होना चाहिए।

वहीं इसके आगे हैरी ब्रूक को लेकर बटलर ने कहा कि, “इससे उसे लंबे समय तक बल्लेबाजी करने और बड़े रन बनाने का मौका मिलेगा और ऐसा करने में उसे मजा आता है। उसके पास सभी शॉट्स हैं और हम टेस्ट क्रिकेट से जानते हैं कि वह बड़ी पारियां खेल सकता है। यह ऐसा प्रारूप है जो वास्तव में उसके अनुकूल होना चाहिए।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...