4 साल पहले भी World Cup 2019 के फाइनल में हुई थी England और New Zealand की भिड़ंत, मैच ने आखिरी मिनट तक रोक दी थी फैंस की सांसे

Ankit Singh
Published On:
ENG vs NZ

World Cup 2023 की शुरुआत आज गुरुवार 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच England और New Zealand के बीच खेला जाने वाला है। ये मुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में दोपहर 2 बजे से शुरू होना है, जिसके लिए दोनों टीमें वहां पहुंच चुकी हैं।

बता दें कि 4 साल बाद एक बार फिर विश्व कप 2019 के आखिरी मुकाबले जैसा रोमांच विश्व कप 2023 के ओपनर मुकाबले में देखने को मिलने वाला है। 4 साल पहले भी विश्व कप के फाइनल में इन्हीं 2 टीमों की भिड़ंत हुई थी, जिसने सबकी सांसे रोक कर रख दी थी। आखिरकार बड़े ही अलग नियमों के आधार पर लिया गया था विनर के फैसला।

1694448945814

4 साल बाद फिर विश्व कप में होगा ENG vs NZ मुकाबला

आपको बता दें कि साल 2019 विश्व कप का फाइनल मुकबला England और New Zealand के बीच ही खेला गया था। उस मुकाबले को भुलाए नहीं भुलाया जा सकता है, क्योंकि वैसा मुकाबला शायद ही क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी देखा गया होगा। बता दें कि विश्व कप 2019 का वो फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, जिसने सबकी सांसे रोक दी थी।

jdidkdekded 1643447984

दरअसल, विश्व कप 2019 ट्रॉफी के लिए खेला गया ये मैच पहले ड्रॉ हो गया था, जिसके बाद सुपर ओवर में दोनों टीमों का मुकाबला हुआ। हालांकि सुपर ओवर में भी मैच ड्रॉ हो गया। फैंस दोनों टीमों के बीच एक और सुपर ओवर या फिर नॉकआउट बैटल की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि अंपायर ने मैच के दौरान दोनों टीमों द्वारा लगाई गई बाउंड्री के बिनाह पर इंग्लैंड को विजयी घोषित किया था।

विश्व कप से पहले इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया

आपको बता दें कि विश्व कप 2023 से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का मुकाबला खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को करारी मात देकर सीरीज पर कब्जा किया था और न्यूजीलैंड को निराश होकर वापस लौटना पड़ा था। ऐसे में आज के मैच में न्यूजीलैंड के पास अपनी 2 हार का बदला लेने का अच्छा मौका होगा। हालांकि इस मैच में दोनों ही टीमों की तरफ से कुछ खास खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे।

जहां एक तरफ न्यूजीलैंड की तरफ से लंबे समय बाद चोट से उबर कर विश्व कप में वापसी करने वाले Kane Williamson को ओपनर मैच में रेस्ट दिया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ रिटायरमेंट के बाद इंग्लैंड टीम में वापस लौटे Ben Stokes अपनी हिप इंजरी के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। ऐसे में ये दोनों टीमों के बीच ये मैच काफी कांटे की टक्कर होने वाला है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...