IPL 2023: मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों की होगी नीलामी, कब शुरू होगा IPL, यहाँ जानिये..

Sachin Jaisawal
Published On:
405 players will be auctioned in mini auction

मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों की होगी नीलामी– आईपीएल 2023 की तैयारियां जोरों पर हैं। कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाली मिनी नीलामी के लिए 10 फ्रेंचाइजी तैयारी कर रही हैं।

इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीम पूरी करेंगी. हम आपके लिए आईपीएल 2023 से जुड़ी सभी जानकारियां लेकर आए हैं, जिसमें नीलामी, भाग लेने वाले खिलाड़ी और शेड्यूल शामिल हैं, तो आप आईपीएल 2023 के बारे में सब कुछ जान लें।

पहले 369 पर लगनी थी बोली

मिनी ऑक्शन में पहले 10 फ्रेंचाइजियों ने 991 खिलाड़ियों में से 369 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया था, लेकिन इसके बाद टीम के कहने पर 36 खिलाड़ियों को और जोड़ा गया है। लिहाजा अब ऑक्शन में उतरने वाले खिलाड़ियों की संख्या 405 हो गई है।

मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों की बोली लगेगी

मिनी नीलामी में कुल 405 बोली लगाने वाले होंगे। इन 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं, जबकि 132 विदेशी हैं। 132 विदेशी खिलाड़ियों में से चार एसोसिएट नेशंस से हैं, जिनमें से 119 कैप्ड हैं और 282 अनकैप्ड हैं।

इसे भी पढ़ें- आईपीएल 2023 की नीलामी में इन 3 खिलाड़ियों पर होंगी सभी फ्रेंचाइजी की नजरें, एक तो सिर्फ चौके-छक्के से बनाता है रन

2023 में आईपीएल की मिनी नीलामी होगी। इस बार सभी 10 टीमों को 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। पिछली बार के मुकाबले जब टीमों के पास 90 करोड़ रुपए थे, तो इस बार उनके पास खिलाड़ियों पर खर्च करने के लिए 95 करोड़ रुपए होंगे।

19 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2 करोड़

ऑक्शन में 2 करोड़ का बेस प्राइस सबसे ज्यादा है। इस बेस प्राइज के सभी 19 खिलाड़ी विदेशी हैं। वहीं, 11 प्लेयर्स का बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपए है। भारत के मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल 1 करोड़ के बेस प्राइज वाले 20 खिलाड़ियों में शामिल हैं।

टीम का नाम और उनके बचे हुए पैसे

हैदराबाद- 42.25 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स- 13.2 करोड़ रुपए
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 8.75 करोड़ रुपए
कोलकाता नाइट राइडर्स- 7.05 करोड़ रुपए
पंजाब किंग्स- 32.2 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जायंट्स- 23.35 करोड़ रुपए
मुंबई इंडियंस- 20.55 करोड़ रुपए
चेन्नई सुपर किंग्स- 20.45 करोड़ रुपए
दिल्ली कैपिटल्स- 19.45 करोड़ रुपए

कब होगा शुरू आईपीएल 2023

रिपोर्ट्स के मुताबिक 2023 के आईपीएल में दस टीमों के बीच 74 मैच होंगे। आईपीएल 16 के मार्च के तीसरे सप्ताह में शुरू होने और मई के अंत तक चलने की उम्मीद है। 26 मार्च से 29 मई तक 2022 का आईपीएल हुआ।

इसे भी पढ़ें- AUS vs SA: रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी…जो बोला अगली गेंद पर वहीं हुआ, देखें वीडियो


टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Sachin Jaisawal

Sachin Jaisawal

जो भी लिखता हु, नए अंदाज से खैर ये सब कुछ आपके लिए क्योंकि आपको जानकारी देना हमारा कर्तव्य नही बल्कि उत्तरदायित्व है.आपने पढ़ा, हमने लिखा क्योंकि सब कुछ फिलहाल मैं आपके लिए ही कर रहा, खैर चलिए फिर कुछ नए अंदाज में लिखते हैं..

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...