इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
England captain Jos Buttler gave a big reaction to the chances of reaching the semi-finals

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को लेकर बड़ा रिएक्शन दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच बारिश के कारण धुल जाने के बावजूद उन्होंने टीम के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद जताई है.

दरअसल शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में मैच खेला जाने वाला था। दोनों टीमें एक मैच जीतकर एक मैच हारकर यहां आ रही थीं। यहां जो भी टीम हारती, उसका सफर टी20 वर्ल्ड कप में लगभग खत्म हो जाता। हालांकि लगातार बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

ये भी पढ़े : बाबर आजम अपने ओपनिंग स्लॉट को नहीं छोड़ना चाहते, पूर्व तेज गेंदबाज वक़ार यूनुस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा भरोसा – जोस बटलर

हालांकि इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को अब भी लगता है कि उनकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. बीबीसी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

“एमसीजी पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप का करो या मरो का मैच आपके करियर का सबसे बड़ा मैच है। आप किस तरह के मैच खेलना चाहते हैं? परिणाम जो भी हो, यह एक परिणाम है जिसे आप एक क्रिकेटर के रूप में अनुभव करना चाहते हैं। आपको नहीं पता आपको ऐसा मौका कितनी बार मिलेगा। इसलिए मैच का रद्द होना निश्चित रूप से दुखद है। हम जानते हैं कि हम अभी भी प्रतिस्पर्धा में हैं और कुछ हद तक चीजें हमारे हाथ में हैं। टीम में अभी भी काफी आत्मविश्वास है।”

बता दें कि इंग्लैंड को अब अपने अगले मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ना है। यह मैच 1 नवंबर को खेला जाएगा। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए इंग्लैंड को यह मैच किसी भी कीमत पर जीतना होगा। इस समय इंग्लैंड पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Smriti Mandhana
|

Smriti Mandhana : हांगकांग के खिलाफ शतक का मिला बड़ा फायदा, ICC T20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना मजबूत

Smriti Mandhana – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप में शानदार शतक लगाने ...

Bangladesh vs West Indies
|

Bangladesh vs West Indies : बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का ऐलान, WTC फाइनल की रेस में बड़ा मौका

Bangladesh vs West Indies – बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मंगलवार, 8 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ...

Babar Azam
|

Babar Azam : पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल के बीच बाबर आजम ने खोली चुप्पी

Babar Azam – पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद ...

Asian Games
|

Asian Games : भारतीय क्रिकेटरों को नहीं मिलेगी 5 स्टार होटल की सुविधा, जानिए कहां ठहरेंगे खिलाड़ी

Asian Games – जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर स्थिति साफ हो गई ...

BCCI
|

BCCI : BCCI ने ChatGPT, Campa और SBI Life को बनाया एसोसिएट पार्टनर, 130 करोड़ से ज्यादा की डील

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए तीन बड़े ब्रांडों के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : 103 रन बनाकर भी बांग्लादेश ने रचा कमाल, UAE को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

Asia Cup 2026 – महिला एशिया कप 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश की महिला टीम ने मेजबान यूएई को 34 रन से ...