NZ vs BAN Head-To-Head: 41 बार वनडे में न्यूजीलैंड से हो चुका है बांग्लादेश का सामना, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

Ankit Singh
Published On:
NZ vs BAN Head-To-Head

World Cup 2023 में आज शुक्रवार यानी 13 अक्टूबर को New Zealand और Bangladesh की भिड़ंत होनी है। ये मुकाबला चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में दोपहर 2 बजे से खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही तगड़ा होने वाला है, क्योंकि न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट में अपने दोनों ही मुकाबले जीत चुकी है।

वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में जहां कीवी टीम अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश भी इस मैच को जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाती नजर आएगी। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि आमने-सामने मुकाबले में दोनों में से किस टीम का पलड़ा भारी रहा है।

NZ vs BAN Head-To-Head : बांग्लादेश के खिलाफ कीवी टीम का रिकॉर्ड जबरदस्त

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड और बांग्लादेश ने वनडे में 41 बार एक-दूसरे का सामना किया है। जिसमें कीवी ने 30 बार और बांग्ला टाइगर्स ने 10 बार जीत हासिल की है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 1 मैच बिना किसी परिणाम के रहा है।

ऐसे में इस आंकड़े को देखकर साफ कहा जा सकता है कि इस मैच में बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए खास रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा। वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमें 5 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से कीवी टीम ने सभी मुकाबले जीते हैं, जबकि बांग्लादेश ने इस मेगाटूर्नामेंट के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ अबतक एक भी जीत दर्ज नहीं की है।

World Cup 2023 के लिए बांग्लादेश की स्क्वाड

शाकिब अल हसन (C), लिटन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (VC), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

World Cup 2023 के लिए न्यूजीलैंड की स्क्वाड

केन विलियमसन (C), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल युवा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...