World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

Ankit Singh
Published On:
World Cup 2023

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी पड़ी और ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार विश्व कप ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया।

पूरे लीग स्टेज के दौरान भारतीय टीम ने जिस बल्लेबाजी और गेंदबाजी की ताकत के दम पर लगातार 10 मुकाबले जीते, फाइनल मैच में उस ताकत ने ही टीम का साथ छोड़ दिया। इस दौरान ना तो भारतीय टीम के बल्लेबाज चल पाए और ना ही गेंदबाज। नतीजा ये रहा कि 144 करोड़ भारतीय फैंस का दिल टूट गया और भारतीय टीम एक बार फिर विश्व कप ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा पाने से चूक गई।

भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

आपको बता दें कि इस मैच मेें टॉस हारने के बाद टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, जिसके तहत गिल के रुप में शुरूआत में ही उन्हें पहला झटका लग गया। इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मिलकर रनों की गति को तेज किया और छक्के-चौके से बात करना शुरू कर दिया। हालांकि इस कोशिश में 31 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 47 रन बना चुके रोहित शर्मा कैच आउट हो गए। हालांकि उनकी जाते ही श्रेयर अय्यर भी महज 4 रन बनाकर वापस लौट गए।

वहीं विराट कोहली ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 54 रन के स्कोर पर वो भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद सारी जिम्मेदारी केएल राहुल पर आ गई, जिन्होंने 106 गेंदों का सामना करते हुए महज 1 चौके के साथ 66 रन बनाए। वो भले ही रनों की गति को ज्यादा तेज ना कर सकें हो, लेकिन अंत तक विकेट पर टिके रहे। ऐसे में भारतीय टीम ने 50 ओवर में 240 रनों का स्कोर खड़ा किया।

आसानी से जीत गई ऑस्ट्रेलिया

241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम को भी पहला झटका वॉर्नर के रुप में लगा, जो 7 रन पर ही आउट हो गए। वहीं इसके बाद मिशेल मार्श और स्टीव स्मिथ भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। यहां तक भारतीय टीम की वापसी की उम्मीदें जाग गई थीं।

हालांकि Travis Head अकेले ही एक तरफ से लड़ते रह गए और 120 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 4 छक्कों की बदौलत 137 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेल दी। उनकी इसी पारी ने भारतीय टीम को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया। वहीं इसके बाद लाबुशेन की 58 रनों की पारी ने ऑस्ट्रेलिया को छठी बार विश्व चैंपियन बना दिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Pitch Report
|

IND vs AUS Final Pitch Report: अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप की आखिरी लड़ाई लड़ेगी टीम इंडिया, जानें पिच रिपोर्ट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...