भारतीय गेंदबाजों के सामने पानी मांगते हैं पाक कप्तान Babar Azam, वनडे में रहा है बेहद खराब रिकॉर्ड

Pranjal Srivastava
Published On:
Babar Azam

World Cup 2023 की शुरूआत के बाद से ही फैंस को बेसब्री से IND vs PAK मैच का इंतजार था। अब आखिरकार ये समय आ ही गया है। दरअसल, कल शनिवार यानी 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में ये हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस महामुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं और मैच की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जहां एक तरफ इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कप्तान Rohit Sharma ने पिछले मैच में ही अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर अपनी ताकत दिखाई है, तो दूसरी तरफ पाक कप्तान Babar Azam का बल्ला अबतक खामोश ही रहा है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ अपने कप्तान से बेहतर पारी की उम्मीद लगाकर बैठी है, लेकिन भारत के खिलाफ बाबर आजम का रिकॉर्ड बाबर सेना को और भी निराश कर सकता है।

भारतीय गेंदबाजों के सामने Babar Azam का बेहद खराब रिकॉर्ड

गौरतलब है कि बाबर आजम इस समय में वनडे रैंकिग में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बने हुए हैं। हालांकि इसके बावजूद भी भारतीय गेंदबाजों के सामने बाबर की एक नहीं चल पाती। ये हम नहीं बल्कि भारत के खिलाफ खेले गए मैचों में उनके आंकड़ें ही कह रहे हैं। बता दें कि बाबर ने भारत के खिलाफ अबतक 7 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 6 पारियों में उनके बल्ले से महज 168 रन ही निकल पाए हैं।

वो भारत के खिलाफ वनडे में अबतक कोई शतक तो दूर अर्धशतक भी नहीं जड़ पाए हैं। ऐसे में ये साफ है कि बाबर के बल्ले का जोर भारतीय गेंदबाजों के सामने बिल्कुल भी नहीं चल पाता है, जो पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के लिए परेशानी वाली बात साबित हो सकती है।

बाबर आजम का वनडे करियर

आपको बता दें कि बाबर आजम ने वनडे करियर में अब तक कुल 110 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 5424 रन बनाए हैं। इस दौरान बाबर के बल्ले से 19 शतक जबकि 28 अर्धशतक निकले हैं। वहीं वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 158 रनों का रहा है। हालांकि भारतीय गेंदबाजों के सामने उनका बल्ला अबतक खामोश ही रहा है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...