बॉक्सिंग डे टेस्ट में खास अंदाज में दी जायेगी शेन वार्न को श्रद्धांजलि

Kiran Yadav
Published On:
Special tribute to Shane Warne will be given in Boxing Day Test

बॉक्सिंग डे टेस्ट में खास अंदाज में दी जायेगी शेन वार्न को श्रद्धांजलि : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर और विश्व क्रिकेट के महान खिलाड़ी शेन वार्न को दिल का दौरा पड़ने से 4 मार्च को निधन हो गया था। शेन वॉर्न केवल 52 साल के थे। वार्न टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग और ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ खेली जा रही है। बिग बैश लीग में शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दी जा रही है तो अब ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में पूर्व दिग्गज स्पिनर को एक अलग तरह की श्रद्धांजलि देखने को मिलेगी।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका बॉक्सिंग डे टेस्ट में राष्ट्रगान के दौरान महान शेन वार्न को श्रद्धांजलि के रूप में फ्लॉपी टोपी पहनेंगे। शेन वार्न ने अपने शानदार करियर के दौरान बॉक्सिंग डे टेस्ट को अपना बना लिया।

ये भी पढ़े : इंग्लैंड के शानदार खेल की बदौलत पाकिस्तान पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा

1994 में उन्होंने इसी मैदान पर एशेज सीरीज के दौरान हैट्रिक लेने के साथ ही 12 साल बाद इस मैदान पर अपना 700वां विकेट भी पूरा किया था और उन्हें एक बार फिर इस मैदान पर याद किया जाएगा. उनका टेस्ट कैप नंबर 350 मैदान के वर्गाकार एरिया में पेंट किया जाएगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने इस संदर्भ में कहा,

“शेन अपनी क्रिकेट उपलब्धियों की महानता और खेल के प्रति अपने उत्साह के लिए विश्व स्तर पर क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक आइकन हैं। ऑस्ट्रेलियाई और विश्व खेल के दिग्गज के रूप में उनका स्थान सुनिश्चित है।

हम उनके निधन का शोक मना रहे हैं और यह उचित है कि हम एमसीजी में शेन वार्न के पसंदीदा बॉक्सिंग डे टेस्ट में उनके प्रति सम्मान व्यक्त करें। मैं पूरे क्रिकेट समुदाय की ओर से बोलता हूं कि हमारी संवेदनाएं शेन के परिवार, दोस्तों और खासकर उनके बच्चों ब्रुक, जैक्सन और समर के साथ हैं।”

शेन वार्न के टेस्ट करियर की बात की जाये तो उन्होंने 145 मैचों में 708 विकट लिए है। टेस्ट इतिहास में सबसे ज़्यादा विकट लेने वाले वह दूसरे खिलाड़ी है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...