IPL Auction को लेकर बड़ी खबर आई सामने, ऑक्शन डेट्स और वेन्यू का भी हुआ खुलासा!

Pranjal Srivastava
Published On:
IPL Auction

भारत में होने वाले IPL की पॉपुलैरिटी हर नए सीजन के साथ और भी बढ़ती ही जाती है। इस क्रिकेट लीग के हर एक सीजन का दर्शकों और फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। फिलहाल तो फैंस World Cup 2023 के रोमांच में व्यस्त हैं, लेकिन इसके बाद फैंस की नजरें सीधा आईपीएल पर ही टिकी रहेंगी। ऐसे में अब IPL 2024 को लेकर फैंस ये जानना चाहते हैं कि इस सीजन के लिए ऑक्शन कब से शुरू होने वाले हैं।

हालांकि अब IPL Auction को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर जो आईपीएल 2024 को लेकर ताजा अपडेट वायरल हो रहा है, उसमें कहा जा रहा है कि IPL Auction का आयोजन दुबई में 18-19 दिसंबर को किया जा सकता है।

दुबई में होगा IPL Auction!

बता दें कि Cricbuzz की रिपोर्ट की मानें तो IPL Auction दुबई में आयोजित की जाएगी। हालांकि इस बात की औपचारिक पुष्टि BCCI या किसी भी और जगह से नहीं की गई है। बता दें कि इससे पहले भी पिछले साल की नीलामी के दौरान BCCI ने इसे इस्तांबुल में आयोजित करने का प्लान बनाया था, लेकिन बाद में नीलामी कोच्चि में लगाई गई थी। ऐसे में इस बार भी ऐसा हो सकता है।

इस दिन हो सकती है IPL 2024 की नीलामी!

वहीं क्रिकबज द्वारा दी गई रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि नीलामी इस साल 18-19 दिसंबर को लगाई जा सकती है और ट्रेडिंग विंडो फिलहाल खुली है, लेकिन अभी तक आईपीएल फ्रेंचाइजी के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। साथ ही वेन्यू को लेकर भी अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...