कई सालों बाद सचिन तेंदुलकर ने किया बड़ा खुलासा, क्यों धोनी के लिए की सिफारिश…

Published On:
Big disclosure, why recommended for Dhoni

बड़ा खुलासा, क्यों धोनी के लिए की सिफारिश- सचिन तेंदुलकर का भारतीय क्रिकेट टीम की पूरी दुनिया में ख्याति दिलाने में बहुत बड़ा योगदान है।  सचिन तेंदुलकर का आज भी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और शतक जड़ने का रिकॉर्ड है।

उन्होंने 24 साल तक न केवल क्रिकेट के मैदान में बल्ले का योगदान दिया है बल्कि काफी सारे लोगो को प्रणीत करने का भी काम किया है। 

वह सचिन तेंदुलकर ही थे जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का नाम टीम के कप्तान के रूप में मैनेजमेंट को सुझाया था। हालाँकि सचिन और धोनी दोनों ही क्रिकेट को अलविदा बोल चुके है लेकिन आज भी फैंस के बीच में इनका नाम दिल में बसा हुआ है। 

इस बीच सचिन तेंदुलकर ने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी दिए जाने पीछे की बड़ी जानकारी का खुलासा भी किया है। सचिन ने बताया की धोनी बहुत ही स्मार्ट थे और यही वजह रही है की उन्होंने कप्तानी के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के नाम की सिफारिश की है। 

यह भी पढ़े- 4 विकेट लेकर Umesh Yadav ने तोड़ी बांग्लादेश की कमर, अश्विन ने भी किया कमाल, देखें स्कोरकार्ड

सचिन ने एक इवेंट के दौरान कहा की जब मुझे कप्तानी की पेशकश की गयी तब मै इंग्लैंड में था। हमारे पास टीम में एक अच्छा लीडर है, जो अभी भी जूनियर था और वह एक ऐसा व्यक्ति है जिसे आपको करीब से देखना चाहिए। 

मैंने उनके साथ काफी सारी बातचीत की है, खासकर मैदान पर जहां मैं पहली फ्लिप में फील्डिंग करता हूँ और उससे पूछता हूँ, आप क्या सोचते है ? हालाँकि राहुल कप्तान थे, मैं उनसे पूछूंगा और मुझे जो फीडबैक मिला है वह बहुत संतुलित और शांत है। 

2008 में जब धोनी को टेस्ट कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया तब भारतीय टीम में तेंदुलकर, द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, सहवाग, हरभजन सिंह, और जहीर खान जैसे सीनियर खिलाड़ी मौजूद थे। 

यह भी पढ़े- Unadkat की खतरनाक गेंद पर गच्चा खा गए Mushfiqur Rahim, पंत ने पकड़ा आसान कैच, वायरल हुआ वीडियो

तेंदुलकर ने आगे कहा की अच्छी कप्तानी विपक्षी टीम से एक कदम आगे रहते सोचने के बारे में है।  यदि कोई ऐसा करने के लिए पर्याप्त स्मार्ट है, जैसा के हम कहते है, जोश से नहीं, होश से खेलो। 

यह तुरंत नहीं होता है, आपको 10 गेंदों में 10 विकेट नहीं मिलेंगे। आपको इसकी योजना बनानी होगी।  दिन के अंत में स्कोरबोर्ड मायने रखता है और मैंने धोनी में ये गुण देखे है। 

गौरतलब है की महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही साल 2011 में टीम इंडिया ने दूसरी बार 50 ओवर का वर्ल्डकप अपने नाम किया था।  यह सचिन तेंदुलकर का आखिरी वर्ल्डकप था जिसमें वे वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा करने में सफल रहे। 

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...