बांग्लादेश दौरे के लिए New Zealand टीम का हुआ ऐलान, रचिन रवींद्र और फिलीप्स के साथ 2 साल बाद टेस्ट में हुई इस दिग्गज गेंदबाज की वापसी

Ankit Singh
Published On:
New Zealand

World Cup 2023 के बाद न्यूजीलैंड को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना है, जिसके लिए कीवी टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरान टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। वहीं इसके साथ ही कुछ दिग्गज चोट से उबर कर भी इस दौरे पर वापसी करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस दौरे के लिए कीवी टीम में ज्यादातर स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया गया है।

बांग्लादेश दौरे के लिए New Zealand टीम की हुई घोषणा

आपको बता दें कि कीवी टीम का बांग्लादेश दौरा 28 नवंबर से शुरू होना है, जिसके लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे के लिए मिचेल सेंटनर से लेकर विश्व कप 2023 में शानदार लय में नजर आ रहे युवा कीवी ऑलराउंडर Rachin Ravindra और Glenn Phillips को भी टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि रचिन रवींद्र के लिए कीवी टीम की तरफ से ये दौरा उनका टेस्ट डेब्यू होगा।

लगभग 2 साल बाद टेस्ट में वापसी करेंगे Mitchell Santner

इस दौरे के लिए जो टीम सेलेक्ट की गई है, उसमें करीब दो साल बाद बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर की टेस्ट जर्सी में वापसी हुई है। बता दें कि Mitchell Santner ने इससे पहले कीवी टीम के लिए अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला जून 2021 में इंग्लैंड खिलाफ लॉर्ड्स में खेला था।

इसके बाद से अब लगभग 2 साल बाद सेंटनर बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट मैच में वापसी कर रहे हैं। इसके साथ ही इस दौरे के लिए कीवी टीम में स्टार गेंदबाज Kyle Jamieson की भी वापसी हुई है। पीठ की सर्जरी से उबरने के बाद एक बार फिर तेज गेंदबाज काइल जैमीसन टीम में लौट आए हैं।

यहां देखें बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बांग्लादेश दौरे पर कीवी टीम को अपना पहला टेस्ट मुकाबला 28 नवंबर को सिलहट में खेलना है, जबकि दूसरा 6 दिसंबर को ढाका में समाप्त होगा।

बांग्लादेश दौरे के लिए कीवी टीम

टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, केन विलियमसन और विल यंग।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...