विश्व कप 2023 से बाहर होते ही Pakistan Team पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, इस दिग्गज ने टीम को कहा अलविदा

Pranjal Srivastava
Published On:
Pakistan Team

World Cup 2023 में खराब प्रदर्शन और बाहर होने के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल मची हुई है। क्रिकेट दिग्गज से लेकर फैंस तक टीम की और साथ ही साथ पाकिस्तान क्रिकेट मैनेजमेंट की जमकर आलोचना कर रहे हैंं। वहीं अभी इस झटके से पाक टीम उबरी भी नहीं थी कि इस बीच Pakistan Team के गेंदबाजी कोट Morne Morkel ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Morne Morkel ने अपने पद से दिया इस्तीफा

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट से बुरी खबरों का दौर शुरू हो चुका है। दरअसल, पाकिस्तान टीम के बॉलिंग कोच और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज Morne Morkel ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसकी जानकारी PCB ने एक प्रेस रिलीज के जरिए साझा की है। बता देें कि मोर्ने मोर्कल को इसी साल जून माह में छह महीने के अनुबंध पर ग्रीन टीम के साथ जोड़ा गया था।

विश्व कप में पाक गेंदबाजों का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन

गौरतलब है कि पाकिस्तान टीम तमाम कोशिशोें के बावजूद विश्व कप 2023 से बाहर हो चुकी है और सभी खिलाड़ी वापस पाकिस्तान भी लौट चुके हैं। जाहिर है कि वर्ल्ड कप 2023 के दौरान पाकिस्तान की गेंदबाजी आक्रमण बेहद औसत नजर आई थी और टीम की सबसे कमजोर कड़ी भी गेंदबाज ही साबित हुए, जिन्होंने विकेट कम चटकाए और बदले में खुब रन लुटाए।

ऐसे में  बोर्ड उनसे नाखुश चल रहा था और अब इस बीच ही गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम को अलविदा कह दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोर्कल ने पाकिस्तान के लिए श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज से अपना काम शुरू किया था। वहीं पाकिस्तान के लिए बतौर गेंदबाजी कोच वर्ल्ड कप 2023 उनका आखिरी टूर्नामेंट रहा और अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

World Cup 2023 में पाकिस्तान का प्रदर्शन

आपको बता दें कि विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम का सफर तो 2 जीत के साथ शुरू हुआ था, लेकिन भारतीय टीम से हार के बाद उन्हें ऐसी पनौती लगी कि वो अगले 4 मुकाबले हार गए। आखिरकार हाल यह रहा कि पाकिस्तान को लीग स्टेज में खेले गए अपने 9 मुकाबलों में से महज चार में जीत मिली, जबकि उसे अपने पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...