Toss Controversy के बाद वसीम अकरम ने पूर्व पाक क्रिकेटरों की लगाई क्लास, बोले – “मुझे शर्म आ रही है”

Pranjal Srivastava
Published On:
Toss Controversy

World Cup 2023 के दौरान से ही किसी ना किसी मुद्दे को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों और दिग्गजों की बयानबाजी का सिलसिला समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की हार को बर्दाशत नहीं कर पा रहे हैं और इसलिए टूर्नामेंट में अलग-अलग मुद्दों के जरिए बेईमानी का आरोप लगा रहे हैं।

IND vs PAK मैच में पाकिस्तान की हार के बाद पाक टीम के पूर्व क्रिकेटरों का कहना था कि भारतीय टीम की गेंदबाजी के दौरान गेंद बदल दी जाती है। वहीं सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत के बाद पाकिस्तानी मीडिया और पूर्व क्रिकटरों ने टॉस को लेकर एक नया मुद्दा शुरू कर दिया, जिसमें कहा गया कि Rohit Sharma टॉस के दौरान बेईमानी करते हैं और जानबूझकर वो टॉस कॉइन दूर फेंकते हैं, ताकि कोई देख ना सके। ऐसे में इस विवाद के बाद अब Pakistan Team के पूर्व कप्तान और स्टार गेंदबाज वसीम अकरम ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है और आलोचकों की क्लास लगाते हुए कहा है कि उन्हें ऐसी हरकतों पर शर्म आती है।

Toss Controversy पर Wasim Akram का बयान

आपको बता दें कि रोहित शर्मा के टॉस की तकनीक को लेकर ये सवाल पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी सिकंदर बख्त ने खड़ा किया था। ऐसे में अब वसीम अकरम ने अपने ही देश के पूर्व क्रिकेटर की जमकर क्लास लगाई है। दरअसल, वसीम अकरम का कहना है कि, ‘वह इस पर कोई कमेंट तक नहीं करना चाहते हैं। यह किसे पता होता है कि सिक्का कहां जाकर गिरेगा? यह सिर्फ स्पॉन्सरशिप के लिए दिया गया बयान है। मुझे शर्म आ रही है। मैं इस पर कमेंट तक नहीं करना चाहूंगा।’

वहीं अकरम के अलावा पाकिस्तान टीम के एक और दिग्गज पूर्व खिलाड़ी मोईन खान ने कहा कि, ‘उन्होंने सिर्फ बवाल क्रिएट करने के लिए यह बयान दिया। हर कप्तान का अपना-अपना तरीका होता है सिक्का उछालने का।’ इसके अलावा पाक टीम के पूर्व तूफानी बल्लेबाज Shoaib Malik ने कहा कि, ‘इस पर चर्चा भी नहीं करनी चाहिए।’

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सिकंदर बख्त ने हाल ही में एक लाइव टीवी शो के दौरान रोहित शर्मा के टॉस करने की तकनीक पर सवाल खड़े कर दिए थे। सिकंदर बख्त का कहना था कि रोहित शर्मा टॉस के दौरान सिक्का बहुत दूर तक उछालते हैं जिसके कारण विपक्षी कप्तान कभी जाकर देख नहीं पाते हैं।

हालांकि इस दौरान शायद उनके दिमाग में ये बात आई ही नहीं कि मैदान पर टॉस का निर्णय लेने के लिए मैच रेफरी मौजूद होते हैं, जो खुद जाकर हेड या टेल का फैसला करते है और इस दौरान मैच रेफरी के अलावा ना तो रोहित और ना ही विपक्षी कप्तान को फैसले का पता होता है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...