SA vs AUS: बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं बल्कि खराब फील्डिंग की वजह से हारी दक्षिण अफ्रीका, ये गलतियां पड़ी भारी

Pranjal Srivastava
Updated On:
SA vs AUS

दक्षिण अफ्रीका के चोकर्स टैग ने विश्व कप 2023 में भी उनका पीछा नहीं छोड़ा और पूरे लीग स्टेज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इस मुकाबले में जीत के साथ जहां ऑस्ट्रेलिया ने आठवीं बार फाइनल में जगह बनाई है, तो वहीं दूसरी तरफ पांचवी बार दक्षिण अफ्रीका का फाइनल में खेल पाने का सपना चकनाचूर हो गया है।

इस मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी ने मैच की शुरूआत से ही अफ्रीकी टीम को काफी निराश किया। लीग स्टेज में रनों की बारिश करने वाले दिग्गज बल्लेबाज कंगारू गेंदबाजों के सामने टिक ही नहीं पाए, वहीं गेंदबाजी के दौरान तो अफ्रीकी गेंदाबाजों ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा और इसकी सबसे बड़ी वजह रही अफ्रीकी टीम की बेहद खराब फील्डिंग।

खराब फील्डिंग ने अफ्रीकी टीम को हरवाया मैच

वैसे तो इस मैच में अफ्रीकी टीम की हार के जिम्मेदार बल्लेबाज से लेकर गेंदबाज तक है, क्योंकि इस मैच में ना तो बल्लेबाजों की उतनी चली और ना ही गेंदबाज पहले जैसा कमाल दिखा पाए। हालांकि मैच के दौरान अफ्रीका के फील्डर्स ने जो मौके गवाएं वो उन्हें बेहद भारी पड़ा और उसका खामियाजा उन्हें हार के साथ चुकाना पड़ा। इस मैच के दौरान अफ्रीकी फील्डर्स ने कई आसान मौके गंवाए, जो अगर पकड़े जाते तो शायद रिजल्ट कुछ और होता।

Temba Bavuma और Quinton De Kock ने छोड़े कैच

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच में साउथ अफ्रीका की ​फील्डिंग चर्चा में रही। बावुमा और डी कॉक कैच नहीं पकड़ सके। वहीं इसके अलावा भी साउथ अफ्रीका ने कई मौके गंवाए। अगर किसी तरह से ये कैच लपके जाते तो शायद दक्षिण अफ्रीका आज फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी होती, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और एक बार फिर अफ्रीका के सिर पर चोकर्स का टैग बरकरार रहा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...