“पैसे देकर खिलाड़ियों को करता है आउट”, हसीन जहां ने एक बार फिर Mohammed Shami के लिए उगला जहर

Ankit Singh
Published On:
Mohammed Shami

World Cup 2023 में Team India के स्टार गेंदबाज Mohammed Shami शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हालांकि जहां एक तरफ उनका क्रिकेट करियर बेहतरीन चल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ में अभी तक कुछ ठीक नहीं हो सका है और उनकी पत्नी लगातार उनपर एक के बाद एक गंभीर आरोप लगा रही है।

हाल ही में पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था, जिसके लिए देशभर ही नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसक उनकी तारीफ कर रहे हैं, लेकिन वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी Haseen Jahan शमी के खिलाफ जहर उगलने से बाज नहीं आ रही हैं। एक तरफ जहां सभी शमी की गेंदबाजी के मुरीद हुए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी ने एक बार फिर उनपर गंभीर आरोप लगाया है।

Mohammed Shami की पत्नी ने फिर उनपर लगाया गंभीर आरोप

आपको बता दें कि कीवी टीम के खिलाफ शमी द्वारा 7 विकेट लिए जाने पर जहां एक तरफ पूरा देश खुशी मना रहा है तो वहीं उनकी पत्नी हसीन जहान ने उनपर गंभीर आरोप लगाते हुए कह दिया है कि शमी खिलाड़ियों को पैसे देकर आउट करता है। इस बयान में कितनी सच्चाई है, कितनी नहीं ये तो अभी बताया नहीं जा सकता है, लेकिन इतना जरुर है कि इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं और हसीन जहां की जमकर क्लास लगा रहे हैं।

पहले भी शमी पर आरोप लगा चुकी हैं Haseen Jahan

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब शमी की पत्नी ने उनपर आरोप लगाया हो, बल्कि इससे पहले भी हसीन जहां स्टार गेंदबाज पर रेप और देशद्रोह का आरोप लगा चुकी हैं। इस सभी आरोपों के कारण शमी के करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा था और वो डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। हालांकि अब वो इन सभी चीजों से उभर कर सिर्फ और सिर्फ अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं और फिलहाल विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मोहम्मद शमी मौजूदा समय में इस टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर गेंदबाज बने हुए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

|

London Spirit out of Men’s Hundred: क्यों हुई टूर्नामेंट से बाहर?

London Spirit की टीम Men's Hundred 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। जानिए 6 मैचों में 5 हार के बाद टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे की बड़ी वजहें।

|

Ramandeep Singh की New Innings: Arshdeep Singh ने दी ख़ास बधाई

भारतीय ऑलराउंडर Ramandeep Singh अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। तेज गेंदबाज Arshdeep Singh द्वारा खींची गई एक खास तस्वीर के साथ उन्हें बधाई दी गई है।

|

Rohit Sharma vs BCCI: क्या चयनकर्ताओं के साथ हुआ है धोखा?

भारतीय क्रिकेट में Rohit Sharma के भविष्य को लेकर BCCI और selectors के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। जानिए इस अंदरूनी विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी।

|

Virat Kohli in South Africa: क्या World Cup 2027 में दिखेगा दम?

दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार है। क्या उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन उन्हें साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार बनाएगा?

|

Colombo Kaps vs Kandy Royals: LPL 2026 Eliminator में कौन मारेगा बाज़ी?

LPL 2026 के Eliminator मुकाबले में Colombo Kaps और Kandy Royals के बीच भिड़ंत होने वाली है। जानिए कौन सी टीम इस नॉकआउट मैच को जीतकर आगे बढ़ेगी।

|

SL-W vs PAK-W 2nd T20I: Sri Lanka ने किया सीरीज पर कब्जा

SL-W vs PAK-W 2nd T20I में Sri Lanka Women ने Sanjana Kavindi की 46 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत Pakistan Women को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।