वनडे में 50वें शतक के बाद विराट कोहली की मुरीद हुईं Kangana Ranaut, स्टोरी साझा कर तारीफ में कह दी बड़ी बात

Pranjal Srivastava
Published On:
Kangana Ranaut

न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में Team India ने 70 रनों से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में एंट्री कर ली। इस मुकाबले के दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक ने सराहनीय प्रदर्शन किया। वहीं इस मैच के दौरान भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने अपने वनडे करियर का 50वां शतक भी पूरा किया।

इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar का महारिकॉर्ड धव्स्त कर दिया। उनकी इस उपलब्धि पर सिर्फ देशभर ही नहीं बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों ने उनकी तारीफ की थी। इस बीच पर बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्री Kangana Ranaut ने भी किंग कोहली के इस महान उपलब्धि पर उनकी जमकर तारीफ की है।

ANI 20231117040948

Kangana Ranaut ने की Virat Kohli की तारीफ

बता दें कि विराट कोहली के वनडे में 50वां शतक पूरा करने की खुशी में पूरा देश उनकी तारीफ कर रहा है। ऐसे में कंगना ने भी उनकी जमकर तारीफ की है। दरअसल, कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए विराट की तस्वीर के साथ लिखा है कि, ‘जिस धरती पर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज चलते हैं, उस धरती की पूजा होनी चाहिए। कोहली इसके हकदार हैं, वह अच्छे चरित्र वाले महान व्यक्ति हैं।’

सचिन के महारिकॉर्ड के सबसे नजदीक हैं विराट कोहली

आपको बता दें कि विराट कोहली ने वनडे में सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड धव्स्त कर ही दिया है और अब उनकी नजर तेंदुलकर के महारिकॉर्ड पर है, जो है 100 शतकों का रिकॉर्ड। सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे करियर के दौरान कुल 100 शतक जड़े हैं।

वहीं विराट कोहली अपने करियर में अबतक 80 शतक जड़ चुके हैं। ऐसे में वो सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के सबसे नजदीक हैं और जिस फॉर्म में कोहली फिलहाल बल्लेबाजी कर रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले साल में वो सचिन का ये रिकॉर्ड भी धव्स्त कर सकते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...