IND vs AUS Final Toss Update: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मैदान में ओस का सामना कैसे करेंगे भारतीय गेंदबाज?

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AUS Final Toss Update

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। ये मैच अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इस खिताबी मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें अपनी पूरी तैयारी कर चुकी हैं और फैंस भी इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतने की कोशिश करती नजर आएंगी, क्योंकि इस मैच के साथ जहां ऑस्ट्रेलिया अपने छठे तो वहीं भारत अपने तीसरे विश्व कप ट्रॉफी जीतने की उम्मीद से मैदान पर उतरेगा। ऐसे में ये कल का ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक साबित होने वाला है, जिसपर सबकी नजरें टिकी रहने वाली हैं। इस बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

अहमदाबाद की पिच पर बल्लेबाज करेंगें रनों की बारिश या गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा

आपको बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी बेहतर मानी जाती है। इस पिच पर बल्लेबाज तेजी से रन बना सकते हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि कल के मैच में क्रिकेट फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। हालांकि बीच के ओवर्स में नई गेंद से तेज गेंदबाज और स्पिनर्स को भी खूब फायदा मिलता है, जिससे वो विकेट निकाल पाने में सक्षम हो पाते हैं।

मैच के दौरान ओस बढ़ा सकती हैं मुश्किल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फाइनल मैच के दौरान अहमदाबाद में जरा भी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि भले ही बारिश मैच में खलल नहीं डालेगी, लेकिन ओस इस मचै में फैंस की चिंता जरुर बढ़ा सकती है।

दरअसल, मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि जैसे-जैसे सूरज ढ़लता जाएगा, मैदान पर ओस गिरने लगेगा। ऐसे में इस पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर पाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं गेंदबाजों के लिए गेंदबाजी आसान हो जाएगी।

दोनों टीमों की नजरें सिर्फ और सिर्फ जीत पर

गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज में दोनों टीमों के सफर बेहद ही शानदार रहा है। जहां लीग स्टेज में भारतीय टीम ने 9 में से सभी 9 मुकबाले जीते, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को लीग स्टेज में 9 में से 7 मुकाबलों में जीत मिली।

वहीं इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में एंट्री की। वहीं अब इस फाइनल मुकाबले में जहां ऑस्ट्रेलिया की नजर अपनने छठे विश्व कप ट्रॉफी की जीत पर होगी, तो वहीं भारतीय टीम भी अपनी तीसरी ट्रॉफी अपने नाम हासिल करना चाहेगी।

IND vs AUS मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

IND vs AUS मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नश लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...